ब्रेकिंग न्यूज़

पटना NEET छात्रा की संदिग्ध मौत: CBI जांच पर राज्यपाल ने जताई जल्द खुलासे की उम्मीद SAHARSA: सिमराहा गोलीकांड का खुलासा: जमीन विवाद में अधिवक्ता के 13 वर्षीय पुत्र की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार दरभंगा में प्रस्तावित AIIMS को लेकर बढ़ी हलचल, एकमी शोभन बाईपास का होगा विस्तारीकरण मधेपुरा में ड्यूटी पर जाने से पहले BSAP हवलदार की मौत, चाय पीने के बाद बिगड़ी तबीयत सोनपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लेकर रोहित सिंह ने जताई खुशी, मोदी-नीतीश का किया अभिनंदन वैशाली सदर अस्पताल में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, पुलिस ने भीड़ से बचाया निर्मली एएनएम ट्रेनिंग स्कूल के प्रिंसिपल पर महिला शिक्षिकाओं की तस्वीरें रखने का आरोप, DM ने दिये जांच के आदेश भागलपुर में नर्तकियों के साथ डांस करते और हथियार लहराते युवक का VIDEO वायरल, गिरफ्तारी में जुटी नाथनगर थाने की पुलिस मैथिली ठाकुर और मनोज तिवारी को खेसारी ने दिया जवाब, काजल राघवानी का किया स्वागत Bihar Politics: AI समिट में प्रदर्शन पर मंत्री संतोष सुमन का हमला, कहा- कांग्रेस ने किया राष्ट्रविरोधी कृत्य

ब्लैक फंगस के 20 नए मरीज मिले.. एक की मौत, ऑपरेशन के दौरान एक मरीज के ब्रेन से निकला बॉल जैसा फंगस

ब्लैक फंगस के 20 नए मरीज मिले.. एक की मौत, ऑपरेशन के दौरान एक मरीज के ब्रेन से निकला बॉल जैसा फंगस

13-Jun-2021 08:00 AM

PATNA : बिहार में ब्लैक फंगस के नए मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। शनिवार को ब्लैक फंगस के 20 नए मरीज अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराए गए जबकि एक मरीज की मौत हो गई। पटना के अलग-अलग अस्पतालों में जिन मरीजों को भर्ती कराया गया है उनमें आईजीआईएमएस में शनिवार को 8 नए मरीज एडमिट कराए गए जबकि पीएमसीएच में 2 मरीज भर्ती हुए। एनएमसीएच में एक मरीज को एडमिट लिया गया। पटना एम्स में 9 नए मरीज भर्ती कराए गए हैं। पटना एम्स में इलाज करा रहे मरीजों की संख्या बढ़कर अब 104 जा पहुंची है जबकि आईजीआईएमएस में मरीजों की कुल संख्या 118 है।


पटना के अलग-अलग अस्पतालों में ब्लैक फंगस के मरीजों की सर्जरी का दौर भी जारी है। पटना एम्स में अब तक 10 मरीजों की सर्जरी हो चुकी है। आईजीआईएमएस में एक मरीज की सर्जरी के दौरान क्रिकेट बॉल की साइज का फंगस निकाला गया है। कोरोना से ठीक होने के बाद जमुई के रहने वाले अनिल कुमार ने चक्कर आने की शिकायत की थी। अनिल के ब्रेन में ब्लैक फंगस पहुंच चुका था। सर्जरी के बाद अब तक के सबसे बड़े साइज का फंगस से डॉक्टरों ने निकाला है। 


एक तरफ जहां पटना में ब्लैक फंगस के नए मरीज मिल रहे हैं वहीं कोरोना संक्रमण के आंकड़ों में बेहद कमी आई है। शनिवार को पटना में 37 नए संक्रमित पाए गए। जबकि 4 मरीजों की मौत कोरोना संक्रमण से हो गई। पटना एम्स में दो और आईजीआईएमएस में 2 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 83 दिनों के अंदर पटना में सबसे कम संक्रमितों नके केस शनिवार को पाए गए। इससे पहले 19 मार्च को पटना में 26 संक्रमित पाए गए थे।