ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर मोदी सरकार "चींटी पर तोप चला रही हैं, आरजेडी सांसद का बड़ा बयान, कहा..बीमारी कैंसर की है और इलाज सिरदर्द का कर रहे है रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार

Home / news / BJP-RJD विधायक के बीच हुआ समझौता, विस अध्यक्ष-तेजस्वी की मौजूदगी में मिलाया हाथ

BJP-RJD विधायक के बीच हुआ समझौता, विस अध्यक्ष-तेजस्वी की मौजूदगी में मिलाया हाथ

02-Dec-2021 04:58 PM

PATNA: विधानसभा परिसर में दो विधायकों के बीच हुई नोकझोक आज दोस्ती में बदल गयी। विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा की पहल पर राजद विधायक भाई वीरेंद्र और बीजेपी विधायक संजय सरावगी के बीच सुलह करायी गयी। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद की मौजूदगी में दोनों विधायकों ने एक दूसरे से हाथ मिलाया और सारे गिले शिकवे खत्म किए।  


बता दें कि बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन मनेर के आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र और बीजेपी विधायक संजय सरावगी के बीच विधानसभा परिसर में तू-तू मैं मैं हुई थी। दोनों विधायकों के बीच हुई नोकझोक मीडिया में खूब चर्चा में रही। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी दोनों विधायकों के बीच हुए नोकझोक का वीडियो तेजी से वायरल हो गया था।


इस मामले को लेकर बीजेपी विधायक संजय सरावगी ने विधानसभा अध्यक्ष से शिकायत की थी। उनके द्वारा कार्रवाई की मांग की गयी थी।संजय सरावगी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा था कि आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने अपमान किया है। जिससे उनका आत्म सम्मान आहत हुआ है। मर्यादा की हदे पार करना उचित नहीं है। उनके साथ जो व्यवहार भाई वीरेंद्र ने किया है वो कही से भी उचित नहीं है। उन्हें अपने आचरण को देखना चाहिए। सरावगी ने बताया था कि इसकी शिकायत विधानसभा अध्यक्ष से करते हुए न्याय की मांग उन्होंने की थी। 


विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने इस मामले को संज्ञान में लिया। जिसके बाद दोनों विधायकों के बीच सुलह कराई गयी। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद की उपस्थिति में दोनों विधायकों ने एक दूसरे से हाथ मिलाया और गिले-शिकवे खत्म किए। 


आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि बीजेपी विधायक संजय सरावगी को मेरे कोई शब्द अच्छे नहीं लगे हो तो मैं उसे वापस लेता हूं। हम दो नहीं एक हैं। हम लड़ाई झगड़ा करने वाले लोग नहीं है। कुछ गलतफहमी हो गयी थी जिसे खत्म कर दिया गया है। वहीं बीजेपी विधायक संजय सरावगी ने कहा कि भाई वीरेंद्र से अब कोई विवाद नहीं है। बिहार के विकास के लिए हम मिलकर काम करेंगे।