बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार
19-Nov-2023 05:51 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार बीजेपी ने अपनी एनआरआई सेल का विस्तार किया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया के निर्देश पर पार्टी की एनआरआई सेल के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के नामों की घोषणा की गई है। एनआरआई सेल के संयोजक मनीष सिन्हा ने कहा कि तीन सह-संयोजक बनाए गए हैं। वहीं, 22 सदस्यों को कार्यसमिति का सदस्य मनोनित किया गया है।
उन्होंने बताया कि बिहार बीजेपी ने एनआरआई सेल में विकास सिंह को दुबई, अमृत सिन्हा को मुंबई और हरीश राय को नोएडा का सह-संयोजक बनाया है। जबकि भोपाल के गौरव वर्मा, लंदन की नेहा सिंह और अमेरिका के शरद मोहन, अहमदाबाद के सुप्रीत पटेल, हैदराबाद के कुमार चन्दन, दिल्ली के राकेश झा को कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है।
वहीं, दुबई के अभिषेक मिश्रा, देहरादून के मृणाल कुमार, द्वारका के बिमलेश कुमार ठाकुर, गुवाहाटी के अभिषेक शर्मा, पटना के चंदन सिंह, संजीव कुमार कर्ण, पुरुषोत्तम कुमार सिंह, बीबी वर्मा व विशाल गप्पू, चंडीगढ़ के श्रेय कुमार, धनबाद के घनश्याम कुमार कुशवाहा, गाजियाबाद के प्रशांत ठाकुर, इंदौर के अनीश कुमार, मुंबई के शंकर झा, नवी मुंबई के हंसराज कुमार और दुर्गापुर के सुजौय सौरव को कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है।
आपको बताते चलें कि, प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने दो महीने पहले ही मनीष सिन्हा को बिहार बीजेपी एनआरआई सेल का संयोजक बनाया था। यह सेल एनआरआई (अप्रवासी भारतीय) लोगों हित में काम करती है। आगामी लोकसभा चुनाव में देश-विदेश में रहकर काम करने वाले बिहारी लोगों में केंद्र सरकार की नीतियों का प्रसार करने का काम भी यह सेल करेगी।