पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप
17-Apr-2021 04:09 PM
DESK : बीजेपी नेता की मर्डर की साजिश रचने वाले तीन सुपारी किलर को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है. मामला उत्तर प्रदेश के प्रयागराज का बताया जा रहा है. एसटीएफ ने जब आरोपियों से पूछताछ की तो उन्होंने मर्डर की साजिश रचने की बात को स्वीकार किया है.
जानकारी के मुताबिक, 2018 में बीजेपी नेता पवन केसरी की हत्या कर दी गई थी. उस मामले की पैरवी दिवंगत नेता का छोटा भाई रोहित केसरी कर रहा है. जो खुद भी बीजेपी का नेता है. उसे सरकारी सुरक्षा भी मिली हुई है. एसटीएफ के मुताबिक पकड़े गए तीनों सुपारी किलर पुलिस सुरक्षा के बीच रोहित केसरी की हत्या का प्लान बना रहे थे.
इससे पहले कि वो तीनों अपने प्लान में कामयाब हो पाते, यूपी एसटीएफ को उनकी भनक लग गई और उन तीनों को फूलपुर से गिरफ्तार कर लिया गया. पकड़े गए आरोपियों की पहचान मनोज सोयरी, शानू उर्फ वकील और दिलशाद अली के तौर पर हुई है.
आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा करते हुए बताया कि रोहित केसरी के मर्डर की सुपारी जौनपुर की जेल में बंद सोनू उर्फ सिराज ने दी थी. उसने इस काम के लिए तीनों सुपारी किलर को पांच लाख रुपये दिए थे. लेकिन यूपी एसटीएफ की चौकसी की वजह से आरोपी अपनी साजिश में नाकाम हो गए.