प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, गंडक नदी से बरामद हुआ शव; पुलिस ने किया कांड का खुलासा पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण ‘पास बुलाएगा, 500 का नोट दिखाएगा, मगर लेना नहीं’–पटना जंक्शन पर सक्रिय ठग गिरोह का भंडाफोड़ Bihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी BPSC TRE-4 पर बढ़ा विवाद: 3 दिन में विज्ञापन नहीं तो फिर आंदोलन, छात्र नेता का अल्टीमेटम
27-Feb-2024 12:19 PM
By First Bihar
PATNA: पटना के आईजीआईएमएस में बीजेपी नेता द्वारा हथियार लहराने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इसको लेकर विपक्ष हमलावर हो गया है और एनडीए की सरकार पर संगीन आरोप लगा रहा है। बिहार विधान परिषद की कार्यवाही शुरू होने से पहले विरोधी दल की नेता राबड़ी देवी ने इसको लेकर सरकार पर हमला बोला। राबड़ी देवी ने बीजेपी से पूछा है कि पहले तो वह जंगलराज की दुहाई देती थी लेकिन अब जो हो रहा है क्या उसे मंगलराज कहा जाए?
दरअसल, सोमवार को पटना के आईजीआईएमएस में एक बीजेपी नेता ने सरेआम हथियार लहराया था। मामला सामने आने के बाद इसको लेकर सियासत शुरू हो गई है और विपक्ष बीजेपी और सरकार पर हमलावर हो गया है। विधान परिषद की कार्यवाही में शामिल होने पहुंची विरोधी दल की नेता राबड़ी देवी ने कहा कि बीजेपी अब पहले वाली बीजेपी नहीं रह गई है बल्कि उसमें देशभर के गुंडे उतर आए हैं।
राबड़ी देवी ने कहा कि भाजपा अब भाजपा नहीं रह गई है बल्कि जंगल पार्टी और गुंडा पार्टी बन गई है। गुंडा का राज आ गया है तो गुंडा सब हथियार लहरइबे करेगे.. पहले भी बीजेपी का लोग बंदूक लहराता था और आज भी हो रहा है.. हर दिन अपहरण, मर्डर और रेप हो रहा है.. क्यों नहीं सुधार रहे हैं.. हम लोगों को कहते थे कि जंगलराज है और पूरे बिहार में जो हो रहा है वह क्या मंगलराज है? ये जंगलराज नहीं है तो क्या है.. गुंडाराज है न... पूरा गुंडा सब उतर गया है बीजेपी में.. पूरा देशभर का गुंडा उतरा हुआ है।