Bihar Assembly: ‘बिहार में चल रही धमकी देने वाली ‘अहंकारी’ सरकार’, विधान परिषद के बाहर जमकर बरसीं राबड़ी देवी Bihar Assembly: ‘बिहार में चल रही धमकी देने वाली ‘अहंकारी’ सरकार’, विधान परिषद के बाहर जमकर बरसीं राबड़ी देवी Bihar Assembly : ‘दोगुना किया जाए विधायकों का फंड…’, एक साथ दिखे पक्ष और विपक्ष के MLA ; जानिए मंत्री का क्या रहा जवाब Success Story: मसूरी की ट्रेनिंग से अलवर तक: दो आईएएस अधिकारियों की सादगी भरी शादी बनी मिसाल, खूब हो रहे चर्चे Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में गूंजा भूमिहार ब्राह्मण का मुद्दा, मंत्री विजय सिन्हा ने दिया बड़ा बयान; पढ़िए क्या कहा Bihar News: बड़ी जालिम है शराब...सीनियर नप गए और जूनियर बच गए ! एक्साइज सुपरिटेंडेंट पर एक्शन और इंस्पेक्टर पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? जांच रिपोर्ट से दोनों अफसरों की खुली थी पोल.. Bihar Vidhan Sabha : '2026 में भी पीपल पेड़ के नीचे बच्चों को पढ़ना पड़ता है ...', स्कूल के जमीन पर माफिया ने कर लिया है अतिक्रमण; जानिए मंत्री ने क्या दिया जवाब Bihar Vidhan Sabha : मंत्री ने खुद स्वीकार बिहार में होती है खाद कालाबजारी, BJP विधायक ने कहा - एक्शन की बात झूठी ! जमीन पर नहीं दिख रहा कोई असर Bihar Assembly : वह प्रॉक्सी मंत्री हैं क्या ? विजय सिन्हा की जगह जीवेश मिश्रा देने लगे जवाब, BJP विधायक ने ही उठा दिया सवाल; पढ़िए फिर क्या हुआ बिहार विधानसभा में कृषि विभाग पर हंगामा: बीज प्रमाणन घोटाले में बड़े अफसरों पर क्यों नहीं हुई कार्रवाई? जानिए मंत्री ने क्या दिया जवाब
07-Jun-2021 07:19 PM
PATNA : देश में कोरोना वैक्सिनेशन अभियान को लेकर प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ने आज बड़ा एलान किया है। पीएम मोदी के फैसले को बिहार बीजेपी ने दूरगामी बताया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने कहा कि एक तरफ जहां प्रधानमन्त्री मोदी ने 6 महीने के लिए सभी गरीबों को 6 महीने का मुफ्त राशन देने की घोषणा की है वहीं दूसरी तरफ बहुत सारी राज्य सरकारों की अक्षमता देखते हुए यह तय किया गया कि 21 जून से सभी भारत वासियों को चाहे वह कहीं भी हो मुफ्त वैक्सीन दिया जाएगा।
संजय जायसवाल ने कहा कि वास्तव में देश की कई राज्य सरकारों ने अजीब परिस्थितियां पैदा कर दी थी। एक तरफ हमारी बिहार सरकार है जिसने आर्थिक अभाव के बाद भी अपने सभी बिहार वासियों को मुफ्त टीका देने की व्यवस्था सुगम की थी। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस शासित पंजाब है जो 400 रु की वैक्सिन खरीद कर 1000 रु में प्राइवेट अस्पतालों को बेच रहा था, जिसके 15 सौ रुपए वसूल कर प्राइवेट अस्पताल पंजाब के नागरिकों को टीका लगा रहे थे। दूसरी तरफ दिल्ली के केजरीवाल भी थे जो चार महीने पहले प्रधानमंत्री जी के खिलाफ बोलते हुए राज्य सरकारों को वैक्सीन खरीदने के अपने अधिकार होने की मांग कर रहे थे और अब पलटी मारते हुए केंद्र द्वारा वैक्सीनों की खरीद कर राज्य सरकारों को देने के मुद्दे पर लगातार भाषण दे रहे हैं।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सही स्थिति यह है कि केंद्र कोष से 42% राशि राज्य सरकारों को मिलती है, इसलिए उनका यह फर्ज होना चाहिए था कि वह भी अपने कोष से कम से कम 25% लोगों के लिए वैक्सीन की खरीद जरुर करते। बहरहाल इस तरह के राज्य सरकारों की नाकामियों के कारण बिहार सरकार को बहुत ही फायदा हो गया। हमारे तकरीबन 12 सौ करोड़ रुपए बच गए, जिसे हम किसी और विकास कार्य में खर्च कर सकते हैं। प्रधानमंत्री के नए फैसले से देश में ना केवल कोरोना वैक्सीन की बर्बादी रुकेगी बल्कि कालाबाजारी भी नहीं होगी।
डॉ जायसवाल ने कहा कि इस साल 16 जनवरी से शुरू होकर अप्रैल महीने के अंत तक, भारत का वैक्सीनेशन कार्यक्रम मुख्यत: केंद्र सरकार की देखरेख में ही चला। आज लिए गये निर्णय़ के बाद राज्यों के पास वैक्सीनेशन से जुड़ा जो 25 प्रतिशत काम था, उसकी जिम्मेदारी भी भारत सरकार उठाएगी। वैक्सीन निर्माताओं से कुल वैक्सीन उत्पादन का 75 प्रतिशत हिस्सा भारत सरकार खुद ही खरीदकर राज्य सरकारों को मुफ्त देगी। इसके अलावे देश में बन रही वैक्सीन में से 25 प्रतिशत, प्राइवेट सेक्टर के अस्पताल सीधे ले पाएं, ये व्यवस्था जारी रहेगी। प्राइवेट अस्पताल, वैक्सीन की निर्धारित कीमत के उपरांत एक डोज पर अधिकतम 150 रुपए ही सर्विस चार्ज ले सकेंगे, हालांकि इसकी निगरानी करने का काम राज्य सरकारों के ही पास रहेगा।