मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू
11-Feb-2023 08:13 PM
By First Bihar
RANCHI: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के दो दिवसीय दौरे पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि तेजस्वी यादव उस पार्टी के नेता है जिस पार्टी ने झारखंड बनने का सबसे ज्यादा विरोध किया था। जिसमें लालू यादव ने कहा था कि मेरी लाश पर से गुजरना होगा। यह वह लोग हैं जो झारखंड के निर्माण में बाधा डालने वाले हैं।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि तेजस्वी यादव आज भले ही अपनी पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए कार्यकर्ता से मिलने के लिए आए हों लेकिन जनता उनको पहले भी नकार दिया था और आने वाले समय में भी अस्वीकार कर खाली हाथ भेजेगी।आगे उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार ने देश के मान को ही नहीं बढ़ाया है बल्कि अर्थव्यवस्था को भी मजबूत बनाया है। कोरोना काल में देश के 80 करोड़ लोगों को बीते 3 साल और आने वाले अगले 1 साल तक मुफ्त में अनाज देने का काम किया है। लोगों के घर में गैस, सड़क, शिक्षा पहुंचाने का काम किया है।
महागठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि यह कन्फ्यूजन वाला गठबंधन है। महागठबंधन की तीनों पार्टियों का विचारधारा ही अलग अलग नहीं है बल्कि उनके रास्ते भी अलग हैं। इसके बावजूद भी इन्हें सत्ता का सुख आनंद उठाना ही है।वही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के झारखंड दौरे पर निशाना साधते हुए दीपक प्रकाश ने कहा कि भारत तोड़ने वाले लोग झारखंड तोड़ने आए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष कार्यक्रम करने वहीं आये है जहां बांग्लादेशी घुसपैठियों की संख्या ज्यादा है। साहिबगंज और पाकुड़ में बाग्लादेश से आये घुसपैठियों के बीच में उनका कार्यक्रम किया गया है। कोरोना के समय में बस में भर भर कर घुसपैठियों को भेजा गया था।