ब्रेकिंग न्यूज़

BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया

Home / news / BJP ने CM हेमंत पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- सब कुछ जानते हुए...

BJP ने CM हेमंत पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- सब कुछ जानते हुए भी नरसंहार के आरोपियों के प्रति जता रहे हमदर्दी

30-Jan-2020 02:05 PM

RANCHI: चाईबासा में 7 लोगों की हत्या मामले को लेकर झारखंड में राजनीति शुरू हो गई है. बीजेपी ने आरोप लगाया है कि सीएम हेमंत सोरेन सब कुछ जानते हुए इस मामले को भटका रहे हैं. आजतक मृतकों के परिजनों को मुआवजा तक नहीं दिया गया और हेमंत आदिवासियों की हितैषी बनते हैं. 

प्रशासन के पहुंचने में लगे 2 दिन

बीजेपी के समीर उरांव ने कहा पिछले 19 जनवरी को झारखंड के सिंहभूम जिला में बहुत बड़ी नरसंहार की घटना हुई. इसमें सात लोगों की हत्या हुई. लेकिन नरसंहार की घटना के दो दिन बाद प्रशासन वहां पहुंचता है. झारखंड में इतने बड़े नरसंहार के बाद वहां की सरकार ने तुरंत घटना का संज्ञान नहीं लिया. इसके बाद सीएम घटना स्थल पर जाकर कहते हैं कि 'मारने वाला भी मेरा, मरने वाला भी मेरा है. 

मृतकों के परिजनों को नहीं मिला मुआवजा

उरांव ने कहा कि झारखंड में इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद वहां के शासन द्वारा शोक संतप्त परिवारों को कोई आश्वासन या मुआवजा नहीं दिया गया. बल्कि सबकुछ जानते हुए भी भ्रम फ़ैलाने के लिए एसआईटी के गठन की बात की जाती है. इस जघन्य घटना को आपसी रंजिश का रूप देने की कोशिश की जा रही है. लेकिन हमारे झारखंड के आदिवासियों की नृसंस हत्या हो जाती है तो इनके मुंह से एक शब्द भी नहीं निकलता. ये कांग्रेस और जेएमएम की नीति है.