मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
19-Dec-2024 11:33 AM
By First Bihar
BJP MP Pratap Chandra Sarangi: बीजेपी सांसदों (bjp mp) ने गुरुवार को कांग्रेस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। बीजेपी सांसद संसद परिसर में कांग्रेस पर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर (bhimrao ambedkar) का अपमान करने का आरोप लगाकर प्रदर्शन कर रहे थे, तभी विपक्षी सांसदों ने उनकी धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इस दौरान बीजेपी सांसद प्रताप चंद्र सारंगी (Pratap Chandra Sarangi) के सिर में चोट लग गई। उन्होंने राहुल गांधी(Rahul gandhi) पर धक्का देने का आरोप लगाया है।
घायल बीजेपी सांसद को आनन-फानन में दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायल बीजेपी सांसद ने कहा है कि राहुल गांधी ने एक सांसद को धक्का दिया जो उनके ऊपर गिर गए, जिसके बाद वह नीचे गीर गए। गिरने के कारण सिर में चोट लग गई। बीजेपी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा।
उधर, कांग्रेस ने दावा किया है कि बाबा साहेब अंबेडकर के अपमान का विरोध कर रहे थे। इसी दौरान संसद परिसर में मौजूद बीजेपी सांसदों ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सांसद प्रियंका गांधी के साथ धक्कामुक्की की है।
बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा राज्यसभा में बाबा साहेब को लेकर की गई टिप्पणी के बाद पूरे देश की सियासत गर्म हो गई है। पक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं। इसी को लेकर संसद परिसर में दोनों पक्ष के सांसद विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।