ब्रेकिंग न्यूज़

कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद छपरा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 7 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख

Home / news / BJP MLC अर्जुन सहनी को जान से मारने की मिली धमकी, अपने ही...

BJP MLC अर्जुन सहनी को जान से मारने की मिली धमकी, अपने ही सरकार में नहीं हैं सुरक्षित

16-May-2020 11:56 AM

By PRASHANT KUMAR

DARBHANGA: बीजेपी एमएलसी अर्जुन सहनी को जान से मारने की धमकी मिली है. धमकी देने वाले वीआईपी पार्टी के नेता ने सहनी को जिंदा फूंक डालने की धमकी दी है. अर्जुन सहनी के भतीजे विजय सहनी ने बहादुरपुर थाने में आवदेन देकर कार्रवाई की मांग की. 

फर्स्ट बिहार से बातचीत में अर्जुन सहनी ने कहा कि मुझे यह धमकी वीआईपी के पटना जिला के उपाध्यक्ष शंकर सहनी लगातार दे रहे हैं. वह मेरे भतीजे के फेसबुक पोस्ट पर मेरे पत्नी के खिलाफ गंदे शब्दों का इस्तेमाल किया. फिर अगले दिन मुझे जिदा फूंक देने दी धमकी दी है. यह धमकी कई दिनों से मुझे मिल रहा था. इसको लेकर केस दर्ज कराया है. 

मुकेश सहनी पर बयान देने के कारण मिल रही धमकी

अर्जुन ने कहा कि मैंने कुछ दिन पहले ही वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी के द्वारा बिरौल थाना पहुंच कर थानाध्यक्ष को रिश्वत का प्रलोभन दे कर गाड़ी छुराने का प्रयास किया था.  चुनावी साल में सुशासन की सरकार को बदनाम का प्रयास किया था. इसका मैंने कड़ी शब्दों में निंदा करते हुए लेने और देने वाले पर कार्रवाई की मांग की थी. जिसके बाद से मुझे धमकी मिल रही है.