Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला
15-May-2024 08:11 PM
By First Bihar
PATNA: शिवहर की जेडीयू प्रत्याशी लवली आनंद के लिए वोट मांगने के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मोतिहारी पहुंचे जहां चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने राजद पर जमकर हमला बोला। जेपी नड्डा ने आरजेडी का मतलब लोगों को बताया।
उन्होंने RJD का मतलब R से रिश्वतखोरी, J से जंगलराज और D से दलदल बताया। वही जेपी नड्डा के इस बयान पर पलटवार करते हुए बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष व राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि बीजेपी महंगाई की मां और बेरोजगारी का बाप है।
दरअसल चुनावी जनसभा को संबोधित करने के बाद तेजस्वी यादव पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने जेपी नड्डा के बयान पर पलटवार किया। तेजस्वी ने आगे कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने ना तो बेरोजगारी खत्म करने के लिए दस साल में कुछ किया और ना ही महंगाई को कम करने की कोशिश की। नौकरी के इंतजार में आज भी लोग बैठे हैं।
ओवर एज वाले नौजवान 25 करोड़ से ज्यादा है इन लोगों ने मन बना लिया है कि इस बार बीजेपी को वो वोट नहीं देंगे वही जो फर्स्ट टाइम वोटर हैं वो भी इस बार भाजपा के खिलाफ वोट देंगे। वही चिराग पासवन के बारे में कहा कि हमारे चाचा को सरकार बनने से पहले चिराग उन्हें जेल भेजवाना चाहते थे और क्या-क्या नहीं कहते थे छोड़िए उनके बारे में कुछ नहीं बोलना है। पटना में पीएम मोदी की रोड शो को बीजेपी वर्ल्ड रिकॉर्ड बता रही है मीडिया के इस सवाल पर तेजस्वी ने प्रधानमंत्री के रोड शो को सुपर फ्लॉप करार दिया।
बीजेपी महंगाई की माँ और बेरोजगारी का बाप है। इस बार First Time Voters और Over Aged वोटर्स सभी भाजपा के खिलाफ वोट दे रहे है। #TejashwiYadav #india #Bihar #RJD pic.twitter.com/hILP7S7CAF
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) May 15, 2024