बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार
07-Oct-2021 01:05 PM
PATNA : भारतीय जनता पार्टी ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यसमिति का एलान कर दिया है. बीजेपी की नई राष्ट्रीय कार्यसमिति में बिहार के भी चुनिंदा नेताओं को जगह मिली है. बिहार से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और नित्यानंद राय के अलावे सांसद रविशंकर प्रसाद और विधायक भागीरथी देवी को जगह मिली है. बिहार सरकार के मंत्री मंगल पांडेय, सांसद गोपाल जी ठाकुर, पूर्व मंत्री प्रेम कुमार और नंदकिशोर यादव को भी राष्ट्रीय कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है.
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय कार्यसमिति, राष्ट्रीय कार्यसमिति के लिए विशेष आमंत्रित और स्थायी आमंत्रित (पदेन) सदस्यों की नियुक्त की है. बीजेपी की इस नई राष्ट्रीय कार्यसमिति में 80 सदस्य हैं जिनमें प्रमुख रूप से माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, डॉ० मुरली मनोहर जोशी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, राज्यसभा में सदन के नेता केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल और सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी शामिल हैं.
राष्ट्रीय कार्यसमिति में 50 विशेष आमंत्रित और 179 स्थायी आमंत्रित सदस्य (पदेन) होंगे जिसमें मुख्यमंत्री, उप-मुख्यमंत्री विभिन्न विधान सभा और विधान परिषद में विधायक दल के नेता, पूर्व उप-मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय प्रवक्ता राष्ट्रीय मोर्चा अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी / सह प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री (संगठन) और संगठक शामिल हैं.
नई कार्यसमिति में बीजेपी के बिहार से सांसद राधामोहन सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है. इसके अलावा झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है. पार्टी ने कुल 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए हैं.
बीजेपी की नई राष्ट्रीय कार्यसमिति की पूरी लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें.