ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश

BJP की महिला विधायक पर केस दर्ज, संपत्ति विवाद से जुड़ा है मामला

19-Oct-2021 09:51 AM

WEST CHAMPARAN : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बीजेपी की महिला विधायक के खिलाफ थाने में केस दर्ज किया गया है. यह मामला संपत्ति विवाद से जुड़ा है. बताया जा रहा है कि केस दर्ज कराने वाले बीजेपी विधायक के ही सगी संबंधी हैं. विधायक पर जबरन घर कब्जाने का आरोप लगाया है. पुलिस इस मामले की छानबीन शुरू कर दी है. 


दरअसल, नरकटियागंज विधायक रश्मि वर्मा और उनके जेठ आशीष वर्मा उर्फ मधु के बीच संपत्ति विवाद का मामला फिर गहराने लगा है. दोनों पक्षों की तरफ से उनके आदमियों ने आरोप लगाते हुए शिकारपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है. 


एक पक्ष की तरफ से आशीष का स्टाफ प्रकाश नगर निवासी रत्नेश प्रसाद सिन्हा ने रश्मि वर्मा पर भगवती सिनेमा की ऊपरी मंजिल के हॉल को जबरन कब्जाने का आरोप लगाया है. दूसरी तरफ विधायक के स्टाफ़ प्रकाश नगर निवासी सुरेंद्र कुमार ने सुजाता वर्मा, उनकी बेटी और रत्नेश प्रसाद सिन्हा पर राइफल, कट्टा और हथियार के साथ दफ्तर आकर धमकी देने और तोड़फोड़ करन का आरोप लगाया है. 


दोनों पक्षों की तरफ से केस दर्ज कराये जाने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. लोगों से पूछताछ की जा रही है. जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे उनपर कार्रवाई करने की बात पुलिस ने कही है.