ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म

Home / news / BJP ने नए चेहरों को दी बड़ी जिम्मेदारी, तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी...

BJP ने नए चेहरों को दी बड़ी जिम्मेदारी, तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी विधायक दल के नेता और उपनेता बने

15-Nov-2020 01:38 PM

PATNA : विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा फैसला करते हुए अब नए चेहरों को बड़ी जिम्मेदारी दी है. बीजेपी के विधायक तार किशोर प्रसाद को विधायक दल का नेता चुना गया है जबकि रेणु देवी विधायक दल के उपनेता होंगी.


कटिहार से चुनाव जीत कर आने वाले  तार किशोर प्रसाद को पार्टी ने बड़ी भूमिका सौंपी गई है जबकि बीजेपी के राष्ट्रीय पदाधिकारी रह चुकी रेणु देवी को इस बार विधायक दल में उपनेता का पद दिया गया है.


बीजेपी की ओर से तार किशोर प्रसाद को विधायक दल का नेता चुना गया है. आपको बता दें कि पार्टी में इनकी काफी अच्छी पकड़ है. कटिहार सीट से बीजेपी के तार किशोर प्रसाद लगातार चौथी बार चुनाव जीतकर आये हैं. इसबार इन्होने आरजेडी के डॉक्टर राम प्रकाश महतो को हराया है. 2015 में लालू और नीतीश की मजबूत जोड़ी के बावजूद भी तार किशोर प्रसाद चुंबाव जीतने में सफल हुए थे. इन्होंने पिछली बार जेडीयू के उम्मीदवार को पटखनी दी थी.


वहीं उपनेता चुनी गईं बीजेपी विधायक रेणु देवी इसबार बिहार विधानसभा चुनाव में बेतिया सीट से जीत दर्ज की हैं. रेणु देवी काफी धनवान भी हैं, उनके पास 3.7 करोड़ की संपत्ति है. इससे पहले 2000, 2005 और 2010 मिलाकर रेणु देवी बेतिया विधान सभा क्षेत्र का चार-चार बार प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं. साल 2005 में विधान सभा उप चुनाव में भी जीती थीं.