BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान
04-Oct-2023 05:37 PM
By First Bihar
PATNA: भाजपा के भीष्म पितामह कहे जाने वाले कैलाशपति मिश्र की 100वीं जयंती के मौके पर बीजेपी की तरफ से भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है। पटना के बापू सभागार में कल यानी 5 अक्टूबर को कैलाशपति मिश्र की जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बिहार बीजेपी के सभी बड़े नेताओं के साथ साथ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल होंगे।
बीजेपी के राष्ट्रीय जेपी नड्डा सुबह 11 बजे पटना एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे, जहां बिहार बीजेपी के बड़े नेता उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद नड्डा बापू सभागार के लिए रवाना हो जाएंगे। रास्ते में 11 जगहों पर बीजेपी कार्यकर्ता उनका भव्य स्वागत करेंगे। मुख्य रूप से शेखपुरा मोड़, राजवंशी नगर मोड़, इनकम टैक्स चौराहा, पटना वूमेंस कॉलेज, डाकबंगला चौराहा पर कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का गर्मजोशी के साथ स्वागत करेंगे।
बापू सभागार में कैलाशपति मिश्र की 100वीं जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचने के बाद जेपी नड्डा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। बापू सभागार में कार्यक्रम खत्म करने के बाद जेपी नड्डा शाम 4 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे, जहां सबसे पहले महिला मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। उसके बाद वे बीजेपी कार्यालय में ही आयोजित युवा मोर्चा के के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद जेपी नड्डा पार्टी के विधायक और सांसदों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक भी बीजेपी कार्यालय में करेंगे। सबसे अंत में बीजेपी की कोर कमेटी की बैठक भाजपा कार्यालय में होगी। जिसमें जेपी नड्डा मौजूद रहेंगे। बैठक के बाद जेपी नड्डा देर रात दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।