हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
15-Jan-2020 02:26 PM
PATNA : जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह के आवास पर दही चूड़ा खाने के बाद नीतीश कुमार बीजेपी एमएलसी रजनीश कुमार के आवास पहुंचे। रजनीश कुमार के सरकारी आवास पर बीजेपी की तरफ से मकर संक्रांति भोज का आयोजन किया गया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावे डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव सहित अन्य नेता बीजेपी एमएलसी के आवास पहुंचे।
बीजेपी विधान पार्षद रजनीश ने अपने बेली रोड स्थित आवास पर दही-चूड़ा भोज दिया. जिसमें जेडीयू की तरफ से ललन सिंह व अशोक चौधरी सहित कई बड़े नेता शामिल हुए. इसके अलावे बीजेपी कोटे के तमाम मंत्री भी भोज में पहुंचे हैं. दही-चूड़ा भोज के बहाने एनडीए की एकता को दिखाने की कोशिश सफल होती दिख रही है.
वहीं इस मौके पर सुशील मोदी ने कहा कि लोकसभा के तर्ज पर ही विधानसभा का परिणाम आएगा. एनडीए एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी और विपक्ष को क्लिन बोल्ड कर देगी.