बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म
01-Nov-2020 06:13 PM
DESK : घाटी से इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है. पिछले दिनों घाटी में बीजेपी के तीन नेताओं की हत्या करने वाले हिजबुल मुजाहिद्दीन के चीफ कमांडर सैफुल्ला को सेना ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है. जम्मू कश्मीर में पुलिस और सुरक्षा बलों की तरफ से चलाए गए संयुक्त ऑपरेशन में चीफ कमांडर सैफुल्ला को मार गिराया गया है. सैफुल्ला को रियाज नायकों के मारे जाने के बाद हिजबुल चीफ कमांडर बनाया था.
जम्मू कश्मीर से आ रही जानकारी के मुताबिक सैफुल्लाह को श्रीनगर जिले के रंगरेथ इलाके में सुरक्षा बलों ने पहले घेरा और फिर उसे सरेंडर करने को कहा लेकिन जब उसने उसने फायरिंग शुरू कर दी तो सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए, उसे एनकाउंटर में मार गिराया. फिलहाल रंगरेत में सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है.
जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने कहा है कि 2 दिन पहले भारतीय जनता पार्टी के तीन नेताओं की हत्या के पीछे सैफुल्ला का ही हाथ था. बीजेपी नेताओं की हत्या में शामिल आतंकी अब्बास हिज्बुल से ही लश्कर में गया था और सेना ने 72 घंटे के अंदर बीजेपी नेताओं के हत्या के मामले में जवाबी एक्शन करते हुए आरोपियों को ढेर कर दिया है.