ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू

BJP विधायकों पर JDU का बड़ा हमला, कुछ लोग नशे में कुछ भी बोलते रहते हैं: बलियावी

BJP विधायकों पर JDU का बड़ा हमला, कुछ लोग नशे में कुछ भी बोलते रहते हैं: बलियावी

25-Nov-2021 03:58 PM

By ASMIT

PATNA: शराबबंदी को लेकर बिहार में राजनीति शुरू हो गयी है वही बयानबाजी भी तेज हो गयी है। बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल के बयान पर सियासत अभी थमी भी नहीं थी कि बेगूसराय के बीजेपी विधायक कुंदन सिंह भी शराबबंदी कानून के विरोध में खड़े हो गये। बीजेपी विधायकों के बयान पर जेडीयू ने पलटवार किया है। जेडीयू के विधान पार्षद गुलाम रसूल बलियावी ने इसे लेकर बीजेपी विधायकों पर तंज कसा है। हरिभूषण ठाकुर के बयान पर बलियावी ने कहा कि कुछ लोग नशे में कुछ भी बोलते रहते हैं ऐसे लोगों को नोटिस नहीं लेनी चाहिए।


शराबबंदी कानून को हटाए जाने की मांग करने वाले बीजेपी विधायकों पर हमला बोलते हुए जेडीयू के विधान पार्षद गुलाम रसूल बलियावी ने यह भी कहा कि जो विधायक जनता में फेल हैं वही विधायक ऐसा कह रहे हैं कि शराबबंदी फेल है।


बलियावी ने कहा कि देश दुनियां में रोज मर्डर हो रहा है तो क्या कानून हटा देना चाहिए। जब सरकार की चाबी टाइट हो रही है तब भांडा फूटने के डर से इनके बीच बेचैनी बढ़ गयी है। कोई नशा में हो और कुछ भी बोले उसका तो इलाज नहीं है।


बलियावी ने कहा कि पक्ष और विपक्ष सारे लोगों ने मिलकर शराबबंदी को लेकर शपथ लिया था। यह सवाल उनसे है कि उन्होंने कच्ची शपथ क्यों ली थी। इससे ना पार्टी चलता है और ना ही संविधान चलता है। खबरों में बने रहने के लिए कुछ लोग इस तरह का बयान देते है। जो लोग शराबबंदी वापस लेने की बात कह रहे है वे घर उजाड़ने वाले लोग हैं जबकि शराबबंदी घर बसाने वाला कानून है।  


जेडीयू के एमएलसी गुलाम रसूल बलियावी ने कहा कि शराबबंदी कानून की सेहत पर ऐसे बयानों से कोई असर नहीं पड़ने वाला है। जब सीएम नीतीश ने संकल्प ले लिया है कि शराबबंदी वापस नहीं होगी तब नहीं होगी। चाहे कितना भी लोग बयान देते रहे। 


राजद के विधायक व प्रधान महासचिव आलोक मेहता ने भी  शराबबंदी कानून पर एक बड़ा बयान दिया था कि जिस तरीके से बीजेपी के विधायक शराबबंदी कानून की समीक्षा के बात कर रहे हैं। अगर ऐसा चाहते हैं तो समर्थन वापस लेकर बाहर आए। इस पर बलियावी ने कहा कि आरजेडी और बीजेपी के बीच यदि कोई मैच फिक्सिंग का खेल चल रहा है तो वह खेलते रहें...लुकछुप के क्या खेलना है पर्दाफाड़ के खेलों और मर्दानगी के साथ खेलों।