नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? गिरिराज सिंह ने दिया जवाब नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? गिरिराज सिंह ने दिया जवाब Nitish Kumar : राज्यसभा जाने के बाद भी इस दिन तक CM की कुर्सी पर बने रहेंगे नीतीश कुमार, बिहार में इनके हाथ में होगी JDU की कमान! CTET 2026 उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट: आज जारी होगा आंसर-की और OMR शीट, ऐसे करें डाउनलोड Nitish Kumar : गजब संयोग: मार्च महीने में ही पहली बार CM पद की शपथ ली थी... नीतीश कुमार मार्च में ही छोड़ रहे मुख्यमंत्री की कुर्सी बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन BIHAR NEWS : थोड़ी देर में अमित शाह पहुंचेगे पटना, नीतीश कुमार और नितिन नबीन समेत NDA कैंडिडेट के नामांकन में होंगे शामिल; नई सरकार का चेहरा भी होगा क्लियर Nitish Kumar: मुख्यमंत्री आवास के बाहर बेकाबू हुए JDU कार्यकर्ता, जान बचाकर भागे बीजेपी कोटे के मंत्री; MLC की गाड़ी को भी घेरा Nitish Kumar: मुख्यमंत्री आवास के बाहर बेकाबू हुए JDU कार्यकर्ता, जान बचाकर भागे बीजेपी कोटे के मंत्री; MLC की गाड़ी को भी घेरा
17-Nov-2022 11:10 AM
By MUKESH
GOPALGANJ: खबर गोपालगंज की है, जहां डांस देखने गए पूर्व वार्ड सदस्य की गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना सिधवलिया थाना क्षेत्र के बुचिया मठिया गांव की है। मृतक बूचिया मठिया गांव के रहने वाले पूर्व वार्ड सदस्य विरेंद्र राम हैं, जिनका शव खेत में पाया गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ बुधवार की देर रात पूर्व वार्ड सदस्य एक बर्थडे पार्टी में नाच देखने गए हुए थे। इस बीच उनकी हत्या कर शव को बदमाशों ने अरहर की खेत में फेंक दिया। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू कर दी। वहीं गुरुवार की तड़के गांव के ही एक खेत से उनका शव बरामद किया गया। मृतक पूर्व वार्ड सदस्य के गले में रस्सी डालकर उनकी हत्या की बात बताई जा रही है। घ
टना के बाद सिधवलिया थाने की पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है। सिधवलिया थाना प्रभारी धनंजय कुमार ने बताया कि घटनास्थल से एक रस्सी भी बरामद की गई है। वहीं, सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक का अपनी पत्नी से विवाद हुआ था। जिसके बाद उसने आत्महत्या कर ली। बाद में परिजन शव को खेत में फेककर इसे हत्या की साजिश करार देने की योजना बना रहे हैं। पुलिस गले में बने वी मार्क को देखकर आत्महत्या से जोड़ कर भी देख रही है।