मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू Coal Mining Accident: कोयला खदान में डायनामाइट विस्फोट, 10 मजदूरों की मौत, कई के मलबे में फंसे होने की आशंका
15-Nov-2024 07:28 AM
By First Bihar
JAMUI : बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जमुई से झारखंड एवं महाराष्ट्र जैसे चुनावी राज्यों को साधेंगे। केंद्र सरकार की ओर से जमुई जिले के खैरा प्रखंड स्थित बल्लोपुर गांव में जनजातीय गौरव दिवस समारोह कहीं न कहीं इसी दूरगामी लक्ष्य को लेकर संपन्न होने जा रहा है। पीएम मोदी आज जमुई में करोड़ों रुपए से अधिक की परियोजनों का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
पीएम मोदी बिहार के जमुई से 6,640 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। झारखंड के पड़ोसी जिले जमुई की धरती से प्रधानमंत्री धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की शुरुआत करेंगे। जनजातीय समुदायों के समृद्ध इतिहास और धरोहर को संरक्षित करने के लिए दो जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय और दो जनजातीय अनुसंधान संस्थान का उद्घाटन भी करेंगे।
प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व विजय सिन्हा के अतिरिक्त कई केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक एवं वरिष्ठ नेता भी मंच साझा करेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी का सुबह करीब 11 बजे जमुई पहुंचने का कार्यक्रम है। वे आधे घंटे तक लगाई गई प्रदर्शनी को देखेंगे। जमुई में प्रधानमंत्री दो बजे तक रहेंगे। इस दौरान वे सभा को भी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी जनजातीय गौरव दिवस के जरिए 30 राज्य मुख्यालयों तथा 100 जिला मुख्यालयों से भी संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम में 549 जिलों की भी सहभागिता होगी।
प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, पीएम मोदी शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे बिरसा मुंडा के सम्मान में एक स्मारक सिक्के और डाक टिकट का अनावरण करेंगे। प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम-जनमन) के तहत निर्मित 11,000 घरों के गृह प्रवेश में भी भाग लेंगे।साथ ही पीएम मोदी आदिवासी क्षेत्रों में स्वास्थ्य देखभाल पहुंच बढ़ाने के लिए पीएम-जनमन के तहत शुरू की गई 23 मोबाइल मेडिकल यूनिट (एमएमयू) और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (डीएजेगुआ) के तहत अतिरिक्त 30 एमएमयू का भी उद्घाटन करेंगे।