रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो .... राज्यसभा जाने से पहले बिहार के 6 लाख शिक्षकों को गिफ्ट देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, करोड़ों छात्र-छात्राओं को भी मिलेगी राहत
17-Nov-2019 02:56 PM
By Rahul Singh
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही पटना से जहां माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स से सीएम नीतीश से मुलाकात की. बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने के लिए बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन की ओर से की जा रही मदद को लेकर मुख्यमंत्री ने खुशी जताई है. इस मौके पर उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय भी साथ दिखें. सीएम नीतीश ने बिल गेट्स को अंग वस्त्र और प्रतिक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया.

इस मुलाकात में बिहार के लिए स्वास्थ्य क्षेत्र में बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन की ओर से की जा रही मदद को मुख्यमंत्री ने काफी महत्वपूर्ण बताया. सीएम ने कहा कि लोक स्वास्थ्य क्षेत्र में फाउंडेशन की सहभागिता पर वह काफी खुश हैं. बिहार सरकार राज्य के अंदर समाज कल्याण, स्वास्थ्य, कृषि और महिला सशक्तिकरण को और मजबूत बनाने के लिए फाउंडेशन के साथ साझेदारी को इच्छुक हैं.
इस मौके पर बिल गेट्स और सीएम के बीच काफी देर तक बातचीत चली. गेट्स ने नीतीश सरकार की स्वास्थ्य, शिक्षा और मानव विकास से जुड़ी योजनाओं की तारीफ की. उन्होंने तमाम विकासकारी योजनाओं में हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया. बता दें कि गेट्स फाउंडेशन गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ, प्रसव और नवजात बच्चों के स्वास्थ के लिए काम करता आ रहा है. गेट्स ने कहा कि 20 सालों में बहुत ही काम संस्थाओं ने बिहार की तुलना में बीमारी और गरीबी के खिलाफ लड़ा है. बिहार में आज जन्म लेने वाले बच्चे की अपने पांचवे जन्मदिन तक पहुंचने की संभावना आज से दो दशक पहले जन्मी अपनी मां की तुलना में दोगुने से अधिक है.