ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / बाइक और साइकिल की टक्कर में दो की मौत, बहन से राखी बंधवाकर...

बाइक और साइकिल की टक्कर में दो की मौत, बहन से राखी बंधवाकर घर लौट रहे थे दोनों युवक

12-Aug-2022 09:27 PM

By SAURABH

SITAMARHI: रक्षा बंधन पर बहन से राखी बंधवा कर घर लौट रहे दो युवकों की मौत हो गयी। बाईक और साइकिल की सीधी टक्कर में दोनों की जान चली गयी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।


घटना पुनौरा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर पमरा फोरलेन के पास हुई है। जहां बाइक और साइकिल की टक्कर में दो की मौत हो गयी। घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जाता है कि बाइक सवार राघोपुर बखरी का रहने वाला था। करण कुमार अपने घर जा रहा था तभी बाइक का बैलेंस बिगड़ जाने के कारण आजमनगर की ओर जा रहे गगन देव मंडल के पुत्र रमन मंडल की साइकिल में टक्कर मार दी।


जिसके कारण रमन मंडल और अन्य की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटनास्थल से 100 गज की दूरी पर 112 नंबर की वैन को जब इसकी सूचना मिली तब मृतक एवं दोनों घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों घायल का इलाज निजी नर्सिंग होम में चल रहा है जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। वही पुनौरा थानाध्यक्ष इम्तियाज खान ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचा तब तक 112 नंबर की गाड़ी मृतक एवं दोनों घायलों को लेकर सदर अस्पताल पहुंची। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।