ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू

बिजली गुल हुई तो अफसरों को देना होगा जुर्माना, नहीं चलेगी कोई बहानेबाजी

बिजली गुल हुई तो अफसरों को देना होगा जुर्माना, नहीं चलेगी कोई बहानेबाजी

19-Oct-2019 10:34 AM

AURANGABAD : भारत बिजली उत्पादन के मामले में अन्य देशों से आगे निकल चुका है, जहां जरुरत  से ज्यादा बिजली का उत्पादन हो रहा है. दूसरे देशों में भी बिजली की आपूर्ति की जा रही है. यह बातें केंद्रीय विद्युत एवं नवीन और नवीनीकरणी ऊर्जा राज्यमंत्री आरके सिंह ने शुक्रवार को औरंगाबाद में पासपोर्ट सेवा केंद्र के उद्घाटन के बाद कहा.

उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी, लेह, लद्दाख तक में बिजली का कनेक्शन देते हुए पावर ग्रिड खोले गए हैं. अब यदि लोगों को 24 घंटे बिजली नहीं मिलती है और अधिकारी ब्रेक डाउन, तार टूटने जैसी बहानेबाजी करेंगे तो उनके ऊपर जुर्माना लगाया जाएगा.  

इस दौरान उन्होंने कहा कि पहले बिजली कनेक्शन लेने के लिए लोगों को कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता था पर अब ऐसा नहीं है. अब हर घर बिजली का कनेक्शन फ्री में दिया जा रहा है.