मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार
30-Jul-2020 02:04 PM
PATNA : बिहार में पहली बार बेल्ट्रॉन के अधीन काम करने वाले कर्मियों का तबादला किया गया है. राजस्व विभाग के अधीन सभी अंचल कार्यालयों एवं भू-अभिलेख व परिमाप निदेशालय के जिला कार्यालयों में वर्षों से जमे ऑपरेटर और कर्मियों का तबादला किया गया है.
इसके अलावा सभी जिलों में सर्वे और सेटलमेंट कार्यालयों में जमा निम्न वर्गीय लिपिक और उच्च वर्गीय लिपिक से लेकर आदेशपाल का भी तबादला किया गया है. खबर के मुताबिक भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी की गंभीर शिकायतों के बाद तबादले की कार्रवाई की गई है. इसके साथ ही गंभीर भ्रष्टाचार के आरोपी लगभग दर्जनभर ऑपरेटरों को सेवा से बर्खास्त भी किया जाएगा और कई ऑपरेटरों को अंतिम चेतावनी देने के साथ ही तबादला किया गया है.
इन कर्मियों पर दाखिल-खारिज के मामले को अनावश्यक लटकाने, ऑनलाइन म्यूटेशन के कार्य में भी बाधा डालने आदि कई आरोप हैं. विभागीय छानबीन में इन गड़बड़ियों में लिप्त पाए जाने के बाद तबादला किया गया है.