बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
01-Aug-2024 04:27 PM
By First Bihar
MUNGER: मुंगेर में बायोमैट्रिक अटेंडेस का विरोध और सामान्य कार्य के बदले समान वेतन की मांग को लेकर संविदा पर बहाल एएनएम कर्मियों ने सदर अस्पताल के आरसीएस कार्यालय में तालाबंदी कर दी। संविदा एएनएम कर्मी विगत 8 जुलाई से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है।
जानकारी के मुताबिक, सदर अस्पताल में संविदा एएनएम कर्मियों ने अपनी दो सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार को आरसीएस कार्यालय में ताला जड़ दिया। हड़ताली एएनएम ने बताया कि पिछले 8 जुलाई से वे अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं लेकिन आजतक किसी ने भी उनकी सुध नहीं ली। उनकी ड्यूटी जिला मुख्यालय से काफी दूर सुदूर इलाकों में लगाई गई, जिससे उन्हें बायोमैट्रिक अटेंडेस बनाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने बताया कि नेटवर्क कि खराबी के कारण बायोमेट्रिक अटेंडेस नहीं बन पाता है तो उनकी सैलेरी काट दी काट दी जाती है। ऐसी परिस्थिति में इस मंगाई के दौर में मात्र 15 हजार वेतन में गुजारा करना मुश्किल हो जाता है। इस लिए संविदा एएनएम कर्मियों ने सामान कार्य के लिए समान वेतन और बायोमैट्रिक अटेंडेस को हटाए जाने कि मांग को लेकर 8 जुलाई से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर हैं लेंकि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया जा रहा है।