ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / बिहार: बाइक सवार युवक की दिनदहाड़े हत्या, बदमाशों ने सिर में दाग दी...

बिहार: बाइक सवार युवक की दिनदहाड़े हत्या, बदमाशों ने सिर में दाग दी तीन गोलियां; गुस्साए लोगों ने किया भारी हंगामा

13-Sep-2024 08:23 PM

By Dheeraj Kumar

JAMUI: बिहार में अपराधी एक के बाद एक हत्या की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। ताजा घटना जमुई से सामने आई है, जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने बीच सड़क पर बाइक सवार युवक को तीन गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना चंद्रदीप थाना क्षेत्र के झंझरी मोड़ के पास की है।


मृतक की पहचान कोल्हाना पंचायत के साँपो गांव निवासी रामचन्द्र यादव के 40 वर्षीय बेटे पप्पू यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सर्वे को लेकर जमीन से जुड़े कुछ कागजात की जांच पड़ताल के लिए पप्पू यादव अलीगंज आया था। तीन बजे चाय पीकर अपनी बाइक पर सवार होकर वापस घर लौट रहा था, तभी झंझरी मोड़ के पास बदमाशों ने उसे गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।


घटना की सूचना मिलते ही चंद्रदीप थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने कुछ देर के लिए सड़क जाम कर दिया और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए जोरदार हंगामा मचाया। मौके पर पहुंचे एसडीपीओ सतीश सुमन के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।