हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
16-Jan-2022 07:33 AM
PATNA : बिहार में अभी ठंड का सितम जारी है। सर्द पछुआ हवा चलने से पटना समेत सूबे में कनकनी और बढ़ गई हुई है। हाल ही बारिश और कई स्थानों पर ओला गिरने से ठंड और बढ़ी है। अगले दो-तीन दिनों में मौसम में कोई खास बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। सुबह में कुहासा छाया रहेगा। दिन में धूप निकलने के बाद भी कनकनी से राहत नहीं मिलने वाली।
19 जनवरी तक बारिश के आसार नहीं हैं। यानी मौसम शुष्क रहेगा। न्यूनतम पारा में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज होगी जिससे ठंड बढ़ेगी। शनिवार को जीरादेई सबसे सर्द रहा। यहां का न्यूनतम पारा 8 डिग्री दर्ज किया गया। चालू मौसम में जीरादेई का यह सबसे कम न्यूनतम पारा है। वहीं राजधानी पटना की बात करें तो शनिवार को सुबह में कुहासा छाया हुआ था पर बाद में धूप निकली। लेकिन पछुआ हवा के चलने से धूप में गर्मी महसूस नहीं की गई।
पटना का न्यूनतम पारा 0.2 डिग्री लुड़क कर 11 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी का अधिकतम पारा 21.2 डिग्री से. रिकॉर्ड किंया गया। सूबे में सबसे अधिक अधिकतम पारा सुपौल में 24.6 डिग्री रहा जबकि सबसे अधिक न्यूनतम पारा गया में 13.2 डिग्री दर्ज किया गया। गया का + अधिकतम पारा 21.2 डिग्री रहा।
पूर्णिया में शनिवार को कुहासा छाया हुआ था। यहां की विजिबिलिटी 600 मीटर थी। यहां का न्यूनतम पारा 11 और अधिकतम पारा 23 डिग्री रहा। भागलपुर का अधिकतम पारा 22.5 व न्यूनतम पारा 11.8 डिग्री से. रहा। मुजफ्फरपुर का अधिकतम पारा 19.8 और न्यूनतम 11.9 डिग्री से. रहा। सूबे में कहीं भी बारिश नहीं हुई। 10 जिलों का न्यूनतम पारा 10 डिग्री से नीचे रहा।