बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार
01-Oct-2021 11:37 AM
PATNA : बिहार विधानसभा की 2 सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव को लेकर आज एनडीए गठबंधन की तरफ से अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी. तारापुर और कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट के लिए जेडीयू से उम्मीदवारों के नाम की घोषणा एनडीए के नेता आज संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस के दौरान करेंगे. पटना के होटल मौर्य में शाम 4 बजे साझा प्रेस कांफ्रेंस बुलाई गई है, जिसमें बीजेपी जेडीयू हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और वीआईपी के नेता मौजूद रहेंगे.
इन दोनों सीटों पर जेडीयू का कब्जा रहा है. लिहाजा दोनों सीटों पर जेडीयू के ही उम्मीदवारों के नाम की घोषणा होगी. कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट से विधायक रहे दिवंगत शशिभूषण हजारी के बेटे अमन हजारी को जदयू उम्मीदवार बनाने जा रहा है. जेडीयू की तरफ से यहां उम्मीदवार तय कर लिया गया है.
वहीं तारापुर विधानसभा सीट मेवालाल चौधरी के निधन के बाद खाली हुई थी. इस सीट पर बीजेपी की तरफ से उम्मीदवार लगभग तय माना जा रहा है. राजीव कुमार सिंह तारापुर से जेडीयू के उम्मीदवार होंगे. राजीव कुमार सिंह कुशवाहा जाति से आते हैं और वह तीन बार पहले विधानसभा चुनाव सीट से लड़ चुके हैं. लेकिन हार नसीब हुई है.
गौरतलब हो कि बीते मंगलवार को निर्वाचन आयोग की ओर से बिहार विधानसभा की दो सीटों के लिए उपचुनाव की घोषणा की गई थी. भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी प्रेस नोट के मुताबिक कुशेश्वरस्थान और तारापुर पर होने वाले मतदान का परिणाम दो नवंबर को आएगा. इन दोनों सीटों के लिए एक अक्टूबर को नोटिफिकेशन जारी किया जायेगा.
आठ अक्टूबर तक उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे. 11 अक्टूबर को स्क्रूटनी होगी जबकि 16 अक्टूबर तक कैंडिडेट्स अपना नाम वापस ले सकते हैं. 30 को वोटिंग के बाद 2 नवंबर को रिजल्ट आएगा और 5 नवंबर से पहले उपचुनाव की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी.