हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
22-Nov-2019 10:51 AM
PATNA: बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन विधानसभा के बाहर विपक्ष ने प्रदर्शन किया है. JNU के मुद्दे पर विपक्ष ने बीजेपी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है. वाम दल के साथ कांग्रेस और आरजेडी ने JNU के समर्थन में प्रस्ताव पारित करने की सीएम नीतीश कुमार से मांग की है. उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा जेएनयू के समर्थन में प्रस्ताव पास करे.
जेएनयू के छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में विपक्ष ने बीजेपी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया है. पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए वाम दल के नेताओं ने पीएम मोदी पर शिक्षा के निजीकरण की साजिश का आरोप लगाया है.
वाम दल के नेताओं ने कहा कि गरीबों के बच्चों को उच्च शिक्षा से वंचित करने के लिए बीजेपी की सरकार ने जेएनयू में फीस बढ़ाई है. उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन कर रही छात्राओं के साथ बदसलूकी की है, इसलिए दिल्ली पुलिस पर मुकदमा किया जाना चाहिए.