ब्रेकिंग न्यूज़

चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान

Home / news / बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र, विधानसभा में आज आएगी CAG की रिपोर्ट, विनियोग...

बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र, विधानसभा में आज आएगी CAG की रिपोर्ट, विनियोग विधेयक भी होगा पास

02-Dec-2021 08:14 AM

PATNA :बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र का आज चौथा दिन है. विधानसभा में आज सीएजी की रिपोर्ट रखी जाएगी. साथी-साथ सरकार की तरफ से विनियोग विधेयक भी सदन में आज पेश किया जाएगा. विधानसभा की कार्यवाही आज सुबह 11 बजे प्रश्नोत्तर काल के साथ शुरू होगी. सदन में आज दो ध्यानाकर्षण सूचनाओं पर सरकार का जवाब होगा.


विधायक अजय कुमार, अख्तरुल इस्लाम शाहीन समेत अन्य सदस्यों के द्वारा ध्यानकर्षण सूचना पर कृषि विभाग की तरफ से सदन में जवाब होगा. जबकि सरकार की तरफ से जल संसाधन विभाग विधायक अख्तरुल इमान, शाहनवाज और मोहम्मद अंजार नईमी के ध्यानाकर्षण सूचना पर जवाब देगा. विधानसभा में आज सीएजी की रिपोर्ट रखी जाएगी. वित्त मंत्री कार्य किशोर प्रसाद सदन में सीएजी की रिपोर्ट को रखेंगे. इसके अलावे सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से बिहार लोकायुक्त अधिनियम की वार्षिक रिपोर्ट सदन में रखी जाएगी. आपदा प्रबंधन, विधिक सेवा प्राधिकार, बिहार राज्य भंडार निगम की तरफ से भी रिपोर्ट सदन में रखी जाएगी.


उधर बिहार विधान परिषद में आज दोपहर 12:00 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होगी. प्रश्न उत्तर काल सबसे पहले लिए जाएंगे. इसके बाद परिषद में सीएजी रिपोर्ट रखी जाएगी. विधान परिषद में आज बिहार भूमि दाखिल खारिज संशोधन विधेयक 2021 से पेश किया जाएगा. जबकि 2 ध्यानाकर्षण सूचनाओं पर सरकार का जवाब होगा. बिहार के मखाना को वैश्विक पहचान यानी जी आई टैग जल्द दिलाने से जुड़ी ध्यानाकर्षण सूचना पर सदन में सरकार जवाब देगी. जबकि बिहार के विश्वविद्यालयों में कुल सचिव के पद पर बिहार शिक्षा सेवा कोटि के पदाधिकारियों की पोस्टिंग से जुड़ी ध्यानाकर्षण सूचना पर भी सरकार जवाब देगी.