ब्रेकिंग न्यूज़

निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन?

Home / news / बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र आज से, नीतीश सरकार को कैसे घेरेगा बिखरा...

बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र आज से, नीतीश सरकार को कैसे घेरेगा बिखरा हुआ विपक्ष

29-Nov-2021 07:56 AM

PATNA : बिहार विधान मंडल का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो रहा है. 29 नबंबर से 3 दिसंबर तक चलने वाले शीतकालीन सत्र के दौरान सरकार की तरफ से दूसरा अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा. इसके अलावा सरकार कई विधायकों को भी सदन में मंजूरी के लिए रखेगी नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शीतकालीन सत्र में शामिल होने के लिए दिल्ली से पटना रविवार की शाम ही आ गए थे. आज से शुरू हो रहे सत्र के दौरान नीतीश सरकार को घेरने के लिए आरजेडी ने नई रणनीति बनाई है. लेकिन विधानसभा उपचुनाव के बाद बिखरा हुआ विपक्ष सरकार को सदन के अंदर किस तरह घेर पाएगा यह एक बड़ा सवाल है.



5 दिन तक चलने वाले मानसून सत्र की शुरुआत आज सुबह 11:00 बजे विधानसभा की कार्यवाही के साथ शुरू होगी. विधानसभा में सबसे पहले सत्र की शुरुआत पर अध्यक्ष का संबोधन होगा. इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष अध्यासी सदस्यों का मनोनयन करेंगे. वहीं स्पीकर विजय कुमार सिन्हा की तरफ से कार्य मंत्रणा समिति का गठन किया जाएगा. सदन में आज राज्यपाल की तरफ से स्वीकृत अध्याय देशों को सदन की सहमति के लिए पटल पर रखा जाएगा. इसके बाद अन्य समितियों और प्रतिवेदन हो को भी सदन पटल पर पेश किया जाएगा. साल 2021 22 के लिए द्वितीय अनुपूरक विवरण से संबंधित प्रस्ताव भी सरकार की तरफ से सदन में रखा जाएगा. इसके बाद दिवंगत सदस्यों और अन्य को श्रद्धांजलि देने के बाद सदन की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित हो जाएगी.


शीतकालीन सत्र के दौरान आरजेडी और कांग्रेस से एकजुट होकर सरकार को घेर पाएंगे या नहीं यह देखना दिलचस्प होगा. विधानसभा उपचुनाव में दोनों दल अलग-अलग उतरे थे. कांग्रेस ने पिछले दिनों ऐलान किया था कि वह शीतकालीन सत्र के दौरान सरकार को अपने मुद्दों पर गिरेगी जो कि राष्ट्रीय जनता दल के एजेंडे में बिहार के अंदर शराबबंदी कानून की मौजूदा स्थिति लॉ एंड ऑर्डर और महंगाई जैसे मुद्दे शामिल हैं.