BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश
24-Feb-2020 06:29 AM
By Rahul Singh
PATNA : बिहार विधानमंडल का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है। 31 मार्च तक चलने वाले बजट सत्र के हंगामेदार होने के आसार हैं। सदन में सरकार को घेरने के लिए विपक्ष ने खास रणनीति बनाई है। विधानमंडल के बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल फागू चौहान अभिभाषण के साथ होगी। विधानमंडल के सेंट्रल हॉल में राज्यपाल का अभिभाषण होगा जिसके बाद बिहार का आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट भी पेश किया जाएगा। राज्यपाल फागू चौहान सुबह 11:30 बजे दोनों सदनों को संबोधित करेंगे।
31 मार्च तक चलने वाले बजट पत्र में कुल 22 कार्य दिवस होंगे। 25 फरवरी को सरकार अपना बजट पेश करेगी। इस बड़े सत्र में सरकार के सामने विधायी कार्य को निपटाने की चुनौती होगी। वहीं विपक्ष जनहित के मुद्दों पर सरकार को सदन में जमकर घेरेगा। कानून व्यवस्था के साथ-साथ बिहार में नियोजित शिक्षकों की हड़ताल और दारोगा बहाली परीक्षा में हुई धांधली के आरोपों पर भी विपक्ष ने सदन में सरकार से जवाब मांगा। एनपीआर लेकर सीएए के मुद्दे पर विपक्ष की रणनीति क्या रहती है यह भी देखना दिलचस्प होगा।
बजट सत्र को लेकर विधानसभा अध्यक्ष और विधान परिषद के कार्यकारी सभापति ने पहले ही सर्वदलीय बैठक बुलाकर चर्चा की है। सभी दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में इस बात पर सहमति बनी है कि सदन में जनहित के मुद्दे उठाने के दौरा कार्यवाही को बाधित नहीं होने दिया जाएगा। सत्ता पक्ष ने कहा है कि वह विधायी प्रक्रिया के तहत विपक्ष के तरफ से उठाए गए तमाम सवालों का जवाब देने को तैयार है। उधर विपक्ष ने भी साफ कर दिया है कि अगर सरकार का रवैया विपक्ष के प्रति सहयोगात्मक रहा तभी सदन की कार्यवाही सुचारू तरीके से चल पाएगी।