ब्रेकिंग न्यूज़

BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद

Home / news / बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, आयोग ने सभी डीएम-एसपी को दिया बड़ा...

बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, आयोग ने सभी डीएम-एसपी को दिया बड़ा निर्देश

12-Jun-2020 08:02 PM

PATNA : अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियां अब परवान चढ़ने लगी हैं। बिहार निर्वाचन आयोग की महत्वपूर्ण बैठक हुई है । वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए हुई बैठक में चुनाव आयोग ने डीएम-एसपी को निर्देश जारी किए हैं। 


बिहार निर्वाचन आयोग ने सभी जिलों के डीएम-एसपी के साथ वीडियो कॉफ्रेंसिंग से जुड़ते हुए सभी कर्मियों का डेटाबेस तैयार करने का निर्देश दिया है। आयोग ने अपराधियों पर लगाम लगाने के निर्देश सभी एसपी को दिया है। आयोग ने कहा है कि पुलिस अनुसंधान में तेजी लायी जाए और अपराधकर्मियों पर तत्काल कार्रवाई की जाए।


इससे पहले गुरुवार को बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने सभी प्रारंभिक तैयारियों को पूरा करने का निर्देश दिया था। आयोग ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार को इस संबंध में जिलों में ईवीएम को मंगाने, सभी बूथों का भौतिक निरीक्षण सहित अन्य कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश जारी किया था। बिहार चुनाव को लेकर पहली बार चुनाव आयोग के स्तर से ये बैठक आयोजित की गई थी।


निर्वाचन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को केंद्रीय निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त चंद्रभूषण कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार एचआर श्रीनिवास व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उप निर्वाचन आयुक्त ने बिहार चुनाव को लेकर अबतक किये कार्यों की जानकारी ली।सूत्रों के अनुसार मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि सारे जिलों में सभी 72 हजार बूथों के भौतिक सत्यापन का कार्य शुरू कर दिया गया है। 21 जून तक इन्हें पूरा करने का निर्देश दिया गया है।