ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू Coal Mining Accident: कोयला खदान में डायनामाइट विस्फोट, 10 मजदूरों की मौत, कई के मलबे में फंसे होने की आशंका

Bihar Vidhan Parishad : बिहार विधान परिषद की कार्यवाही आज से शुरू, राजद MLC कारी सोहैब दो दिनों के लिए निष्काषित

Bihar Vidhan Parishad : बिहार विधान परिषद की कार्यवाही आज से शुरू, राजद MLC कारी सोहैब दो दिनों के लिए निष्काषित

25-Nov-2024 12:11 PM

By First Bihar

PATNA : बिहार विधान परिषद शीतकालीन सत्र की शुरुआत हो गई है। इसके बाद बिहार विधान परिषद में अनुपूरक बजट का प्रस्ताव रखा गया है। द्वितीय अनुपूरक व्यय विवरणी 2024 25 में प्रस्तावित 32506.90 करोड़ का प्रस्ताव है। राबड़ी देवी भी सदन में मौजूद हैं। यह सत्र 29 नवंबर तक चलेगा। इस बीच अब खबर यह है कि विधान परिषद के अंदर राजद MLC कारी सोहैब को दो दिनों के लिए निष्काषित कर दिया गया है। 


दरअसल, मानसून सत्र के दौरान ही इस बात का निर्णय हो गया था कि राजद के एमएलसी कारी सोहैब शीतकालीन सत्र में दो दिनों के लिए निष्कासित रहेंगे। विधान परिषद् की आचार समिति ने  कार्रवाई की अनुशंसा की थी। उसके बाद उपसभापति रामवचन ने उनकी सदस्यता रद्द करने के प्रस्ताव पर अपनी स्वीकृति दी। आरजेडी एमएलसी कारी सोहैब ने सदन में कही बातों के लिए माफी मांग ली थी। इसके बाद कारी सोहैब को शीतकालीन सत्र में दो दिनों के लिए निलंबित किया गया था।


मालूम हो कि,  बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर मिमिक्री कर मजाक उड़ाना भारी पड़ गया। मामला बजट सत्र के दौरान राज्यपाल के अभिभाषण पर वाद-विवाद के समय नीतीश कुमार के साथ सदन में दुर्व्यवहार से जुड़ा था। इसी मामले में राजद सदस्य कारी सोहैब को अगले सत्र के लिए शुरुआती 2 दिन के लिए निलंबित किया गया था।


गौरतलब हो कि, बिहार के सीएम नीतीश कुमार की नकल करने का आरोप में आरजेडी नेता सुनील कुमार सिंह की बिहार विधान परिषद की सदस्यता रद्द कर दी गई। इस साल की शुरुआत में सदन में अभद्र व्यवहार करने की घटना को लेकर विधान परिषद में प्रस्ताव पेश किया गया था। उसके बाद सदन ने सुनील कुमार सिंह के निष्कासन के प्रस्ताव को ध्वनिमत से पारित कर दिया था। सुनील कुमार सिंह के साथ ही आरजेडी विधान परिषद के एक अन्य सदस्य (एमएलसी) मोहम्मद कारी सोहैब को भी दो दिनों के लिए सदन से सस्पेंड कर दिया गया। रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि सोहैब ने जांच के दौरान अपने किए पर खेद जताया था, जबकि सिंह ने अपनी बात नहीं मानी।