ब्रेकिंग न्यूज़

BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद

Home / news / बिहार-यूपी आने वाली स्पेशल ट्रेनों का समय बदला, देखें पूरी लिस्ट

बिहार-यूपी आने वाली स्पेशल ट्रेनों का समय बदला, देखें पूरी लिस्ट

12-Jun-2020 02:08 PM

DESK : रेलवे ने बिहार-यूपी आने कई ट्रेनों के टाइमटेबल में बदलाव किया है। पश्चिम मध्य रेलवे से खुलने वाली कई ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गया है। ये बदलाव 01 जुलाई से लागू होगा।


पश्चिम मध्य रेलवे की ओर से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई है।यूपी-बिहार को जोड़ने वाली कई स्पेशल ट्रेनों की टाइमिंग में बदले गये हैं।  इसमें अहमदाबाद-मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन, अहमदाबाद-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन, मुंबई-अमृतसर स्पेशल ट्रेन समेत कई अन्य ट्रेनें भी शामिल हैं।

news image

बिहार  के मुजफ्फरपुर के लिए खुलने वाली अहमदाबाद-मुजफ्फरपुर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन के समय में बदलाव किया गया है। एक जुलाई से ये ट्रेन अहमदाबाद से रात 10 बजे खुलेगी। ट्रेन अगले दिन सुबह दस बजे इटारसी पहुंचेगी। दोपहर एक बजकर 30 मिनट पर ट्रेन जबलपुर पहुंचेगी। 14:55 मिनट पर कटनी, 16:35 बजे सतना होते हुए अगले दिन सुबह 4:15 मिनट पर मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। वहीं वापसी में ट्रेन मुजफ्फरपुर से 6:15 बजे खुलकर, सतना 18:35,कटनी 20:05, 21:40 बजे जबलपुर,1:45 बजे इटारसी होते हुए 15:00 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। 

news image

अहमदाबाद से गोरखपुर जाने वाली सुपरफास्ट ट्रेन (09089) अहमदाबाद से 23.30 बजे प्रस्थान करेगी और इटारसी 12 बजे, जबलपुर 15.35 बजे, कटनी 17 बजे, सतना 18.40 बजे और गोरखपुर 06.15 बजे पहुंचेगी। वहीं गोखरपुर से अहमदाबाद के जाने वाली गाड़ी संख्या 09090 इसी दिन 08.40 बजे प्रस्थान करेगी और सतना 19.10 बजे, कटनी 20.50 बजे, जबलपुर 22.15 बजे, इटारसी 02.00 बजे और अहमदाबाद 15.35 बजे पहुंचेगी। 




इन ट्रेनों के अलावे भी कई ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गया  है।मुंबई सेंट्रल से अमृतसर के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन नं. 02903/02904 के स्टेशनों पर रुकने के समय में बदलाव किया गया है।बांद्रा टर्मिनस-गाजीपुर सिटी स्पेशल ट्रेन (गाड़ी संख्या 09041/09042) के आगमन/ प्रस्थान समय में कुछ बदलाव किए गए हैं।जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला स्पेशल ट्रेन (गाड़ी संख्या 02464) के उत्तर पश्चिम रेलवे के स्टेशनों पर आगमन/ प्रस्थान समय में आंशिक परिवर्तन किया गया है। बांद्रा टर्मिनस-जोधपुर स्पेशल ट्रेन (गाड़ी संख्या 02480) के उत्तर पश्चिम रेलवे के स्टेशनों पर आगमन/ प्रस्थान समय में कुछ बदलाव किए गए हैं।गाड़ी संख्या 02915, अहमदाबाद- दिल्ली स्पेशल रेल सेवा के उत्तर पश्चिम रेलवे के स्टेशनों पर आगमन/ प्रस्थान समय में भी परिवर्तन किया गया है।ट्रेनों की टाइमटेबल रेलवे के साइट पर देखा जा सकता है। 

news image

news image