ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
29-Nov-2022 08:08 PM
By SANT SAROJ
SUPAUL: खबर सुपौल से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के त्रिवेणीगंज-पिपरा मार्ग एनएच 327ई की है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन फानन में सभी को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया जबकि एक बच्चे को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।
फिलहाल हादसे के शिकार हुए दोनों मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की देर शाम बाइक सवार तीन लोग पिपरा की तरफ जा रहे थे। जैसे ही बाइक त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के बघला में बिजली पावर सब स्टेशन के पास पहुंची, पीछे से तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया है। साथ ही गंभीर रूप से जख्मी बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर त्रिवेणीगंज एसडीपीओ विपीन कुमार के नेतृत्व में त्रिवेणीगंज पुलिस अनुमंडलीय अस्पताल पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल पुलिस मृतकों की शिनाख्त की कोशिश कर रही है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है हालांकि चालक फरार हो गया है।