हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
22-Jan-2022 03:11 PM
GOPALGANJ : जनवरी महीने के अंदर बिहार में सर्दी का आलम क्या है इस बात को समझना हो तो गोपालगंज से आई खबर को जानिए। दरअसल गोपालगंज जिले के एक थाने में तैनात मुंशी को नहाते वक्त ऐसी ठंड लगी कि उसकी मौत हो गई। गोपालगंज नगर थाने में तैनात मुंशी रंजीत सिंह को नहाते वक्त ठंड लग गई.
ठंड लगने के कारण जब तबीयत बिगड़ी तो मुंशी रंजीत सिंह को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. यहां इलाज के दौरान उनकी मौत भी हो गई. नगर थाने के मुंशी की मौत की खबर मिलने के बाद जिले के एसपी और एसडीपीओ सदर अस्पताल पहुंचे.
बता दें कि बिहार में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, सुपौल, पूर्वी चंपारण, दरभंगा और सारण जिलों में शीत दिवस रहा. प्रदेश में पूसा में सबसे ज्यादा ठंडा रहा. यहां न्यूनतम तापमान सात डिग्री रिकॉर्ड किया गया. इसके बाद बांका में 7.2 डिग्री गोपालगंज में 7.3 डिग्री, पटना में 8 डिग्री न्यूनतम पारा रहा.
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से आज के लिये येलो अलर्ट जारी कर कहा गया है कि पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद के अलावा बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल जिलों में कुछ जगहों पर मेघ गर्जन के साथ बिजली चमकने और ओला गिरने के आसार हैं. इसके बाद 23 जनवरी को उत्तर बिहार के कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है. 23 जनवरी को पटना में भी बारिश का अलर्ट दिया गया है.