ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Home / news / बिहार : तेज रफ़्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर हुई...

बिहार : तेज रफ़्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर हुई तीन लोगों की मौत; नवादा -सिकंदरा रोड हुआ जाम

15-Jun-2023 10:58 AM

By First Bihar

JAMUI : बिहार में सड़क हादसों में मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर हररोज किसी न किसी जिले में सड़क हादसों की वजहों से लोगों की जान जा रही है। वहीं, पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ रहे इन आकड़ों की वजहों से सड़क सुरक्षा अभियान भी चलाया जा रहा है। लेकिन, इसके बाबजूद इनमें कमी नजर नहीं आ रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला जमुई से निकल कर सामने आ रहा है , जहां स्कॉर्पियो और बाइक की भिड़ंत में तीन लोगों की जान चली गई है। 


मिली जानकारी के अनुसार, सिकंदरा-नवादा मुख्य मार्ग के रामपुर मोड़ के पास गुरुवार की सुबह एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक पर सवार तीन युवकों को कुचल दिया। जिससे मौके पर ही तीनों युवकों की मौत हो गई। इस घटना में मृतक की पहचान  सिकंदरा थाना क्षेत्र के दिघोत गांव निवासी जोगिंदर रविदास के 14 वर्षीय पुत्र विनय कुमार, धोबी मांझी के 17 वर्षीय पुत्र धनराज कुमार और दयाचंद रविदास के 15 वर्षीय बेटे रामप्रवेश कुमार के रूप में हुई है। 


बताया जा रहा है कि, ये तीनों युवक गुरुवार की सुबह बाइक पर सवार होकर सिकंदरा से नवादा की ओर जा रहे थे, तभी रामपुर मोड़ के पास अज्ञात स्कॉर्पियो ने तीनों युवक को कुचल दिया। जिससे मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। वहीं, इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया और जमकर बवाल काटा। लोगों के तरफ से स्कॉर्पियो ड्राइवर को अरेस्ट कर मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की जा रही है। 


इधर, इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस बल को भी स्थानीय लोग ने शव उठाने से रोक दिया है। सिकंदरा थानाध्यक्ष विजय कुमार भी घटनास्थल पर मौजूद हैं और लोगों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं।  उन्होंने इस पुरे मामले को लेकर बताया कि, हमलोगों को यह सुचना मिली थी कि एक अज्ञात स्कॉर्पियो ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचल दिया. जिसमें सभी की मौके पर ही मौत हो गई। उसके बाद हमलोग घटनास्थल पर पहुंचे। यहां स्थानीय लोग ड्राइवर की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग कर रहे हैं। फिलहाल हमलोग पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।