ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / बिहार: तालाब में डूबने से चार बच्चों की दर्दनाक मौत, नहाने के दौरान...

बिहार: तालाब में डूबने से चार बच्चों की दर्दनाक मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा

27-Jun-2024 11:00 AM

By First Bihar

KISHANGANJ: बड़ी खबर किशनगंज से आ रही है, जहां तालाब में डूबने से चार बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। चारों बच्चे चालाब में नहाने के लिए गए थे और बारी बारी से डूब गए। इस घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया है। सभी बच्चों का शव तालाब से बरामद कर लिया गया है। घटना पोठिया प्रखंड के रायपुर पंचायत स्थित अर्राबाड़ी गांव की है।


मृतक बच्चों की पहचान मो.अख्तर के 6 साल के बेटे मो.अयान, अनबारुल हक की सात साल की बेटी मीनाक्षी बेगम, कलुआ की बेची आरफीन और असेबुल की 11 साल की बेटी आसियाना खातून के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सभी बच्चे बुधवार को मदरसा में पढ़ाई कर वापस घर लौट रहे थे इसी दौरान नहाने के लिए सड़क के किनारे पानी भरे गड्ढे में उतर गए और चारों की डूबने से मौत हो गई।


घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक बच्चों के परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने तालाब से सभी बच्चों का शव बाहर निकाल लिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। बच्चों के माता-पिता ने उनका पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है।