हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
28-Jul-2021 07:46 PM
PATNA : बिहार में शिक्षक नियोजन के दूसरे राउंड का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. विभाग की ओर से द्वितीय चक्र के रिवाइज्ड प्रोग्राम की डिटेल में जानकारी दी गई है. 2 अगस्त से नगर निकाय, 4 अगस्त से प्रखंड नियोजन इकाई और 9 अगस्त से पंचायत नियोजन इकाई की काउंसिलिंग की जाएगी.
बिहार पंचायत प्रारंभिक शिक्षक और बिहार नगर प्रारंभिक शिक्षक की काउंसलिंग का डेट जारी कर दिया गया है. 2 अगस्त को नगर निकाय की काउंसलिंग, 4 अगस्त को प्रखंड स्तर पर काउंसलिंग और 9 अगस्त को पंचायत नियोजन काउंसलिंग प्रखंड और जिला स्तर पर की जाएगी. दूसरे राउंड की कार्रवाई से संबंधित आवश्यक दिशा-निदेश और नियोजन संबंधी गतिविधि का निर्धारण किया गया है.
1. नगर निकाय में 02.08.2021
2. प्रखंड नियोजन इकाई में 04.08.2021
3. पंचायत नियोजन इकाई में 09.08.2021
गौरतलब हो कि नियुक्ति संबंधी निर्धारित प्रक्रिया अन्तर्गत अंतिम मेधा सूची का प्रकाशन निर्धारित समय-सीमा में जिन नियोजन इकाई द्वारा किया जा चुका है. उन नियोजन इकाइयों के द्वारा ही उक्त तिथि पर कॉन्सिलिंग की कार्रवाई की जाएगी. इसके साथ ही प्रथम चक्र के कॉन्सिलिंग में जिन नियोजन इकाइयों के कॉन्सिलिंग की प्रक्रिया नहीं हो पायी और चयन सूची में गड़बड़ी पाए जाने पर कॉन्सिलिंग की प्रक्रिया स्थगित या रद्द करने की अनुशंसा की गयी है.

