Bihar Assembly : पहले सदन से RJD विधायकों ने किया वॉक ऑउट फिर अचानक वापस आकर सवाल करने लगी वारसलीगंज विधायक, विजय चौधरी ने ली चुटकी, कहा... Bihar Assembly : मंत्री श्रेयसी सिंह के विभाग में हुआ बड़ा खेल, भजापा विधायक ने ही सदन के अंदर खोली पोल; जवाब देने में छूटे पसीने Bihar Assembly: बिहार विधानसभा में विपक्ष का जोरदार हंगामा, स्पीकर ने मार्शल को लगाई आवाज Bihar Assembly: बिहार विधानसभा में विपक्ष का जोरदार हंगामा, स्पीकर ने मार्शल को लगाई आवाज BIHAR NEWS: लड़कों से बातचीत को लेकर परिवार की डांट, पांच बच्चियों ने एक साथ उठाया खौफनाक कदम; जानिए क्या है पूरा मामला? Bihar News: 'सांप जंगली जानवर है या पालतू ..? BJP विधायक ने सदन में मंत्री को छुड़ाए पसीने, सरकार ने क्या दिया जवाब.... PATNA NEWS: जेल में रहेंगे पप्पू यादव या मिलेगी बेल, MP-MLA कोर्ट में आज होगा सुनवाई. जानिए क्या है नया अपडेट? Bihar Assembly : बिहार विधानसभा सदन की कार्यवाही शुरू, विपक्ष इन सवालों का मांग रही जवाब; जानिए सदन में आज का पूरा रूटीन Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में कांग्रेस का अनोखा विरोध, पुतले पर चूड़ी पहनाकर सरकार को आड़े हाथों लिया, इस मुद्दे पर CM नीतीश से मांग रहे जवाब Nitish Rabri clash : राबड़ी और CM नीतीश कुमार के बीच हुई नोंक-झोंक को लेकर बोले JDU विधायक - माघ का महिना तो देवर -भौजाई के बीच ...
22-Jul-2022 01:34 PM
PURNEA : बिहार में शराबबंदी कानून लागू है, लेकिन आए दिन ऐसी कई तस्वीर सामने आती है, जो कानून की धज्जियां उड़ाने के लिए काफी है। इसी बीच अब पूर्णिया जिले से एक मामला आया है, जहां युवक शराब पीकर जमकर हंगामा करते दिखा है। वो नशे में इतना धुत्त था कि लोगों को भद्दी गालियां दिए जा रहा था। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को धर-दबोचा।
मामले से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़ पूर्णिया समाहरणालय कैंपस में डीएम, एसपी ऑफिस के साथ कई दूसरे ऑफिस भी हैं। लेकिन, यहां उस वक्त खलबली मच गई, जब गुरुवार दोपहर पूर्णिया कलेक्ट्रेट परिसर में एक शराबी नशे में धुत होकर हंगामा करने लगा। शराबी युवक ने खुद की पहचान पूर्णिया के मधुबनी दुर्गा स्थान के रहने वाले 48 साल के अजीत कुमार दास के रूप में कराई है। पुलिस को मौके पर देख वह एक-दो-तीन होने लगा। हालांकि पुलिस की तत्परता से उसे पकड़ लिया गया।
आरोपी को एलकोहॉल टेस्ट के लिए भेजा गया। ब्रेथ एथलाइजर से जांच में एलकोहॉल की पुष्टि हुई। पूछताछ के दौरान आरोपी अजीत ने पुलिस को बताया कि वह पिछले 30 सालों से समाहरणालय परिसर में सरकारी फाइलों के संग्रह (रिकॉर्ड) रूम में बतौर मुंशी के रूप में काम करता है। आरोप है कि वह अक्सर शराब पीकर हंगामा करता है। विरोध करने पर वह मारपीट पर उतर जाता है। फिलहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।