ब्रेकिंग न्यूज़

छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार भाई वीरेंद्र का बीजेपी पर हमला: “लालू और परिवार तक ही सीमित है उनकी राजनीति, JDU भी एक साल में खत्म” रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Home / news / बिहार: शादी में मुर्गा खाने के लिए जमकर हुई मारपीट, रणक्षेत्र में बदल...

बिहार: शादी में मुर्गा खाने के लिए जमकर हुई मारपीट, रणक्षेत्र में बदल गया विवाह का मंडप

09-Nov-2022 08:22 PM

By SANT SAROJ

SUPAUL: खबर सुपौल से आ रही है, जहां एक शादी समारोह में मुर्गा खाने के विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई। देखते ही देखते शादी का मंडप रणक्षेत्र में बदल गया। इस दौरान लड़की पक्ष के लोगों ने बारातियों को खाना परोस रहे वेटर्स को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। घटना त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के बघला की है। बारातियों के नाराजगी जताने पर लड़की पक्ष के लोगों ने खाना परोस रहे 13 वेटर्स की जमकर पिटाई कर दी, जिसमें तीन वेटर्स गंभीर रूप से घायल हो गए।


बताया जा रहा है कि बघला के वार्ड संख्या तीन निवासी मो. तस्लीम के घर बेटी की बारात आई थी। खाने में चिकन की भी व्यवस्था की गई थी। सब कुछ सही तरीके से चल रहा था। इसी दौरान खाना खा रहे बारातियों ने वेटर्स से लगातार चिकन की मांग कर रहे थे। बारात में मौजूद कुछ लोग बार-बार चिकन की मांग कर रहे थे। इस बात को लेकर जब वेटर्स ने विरोध किया तो बाराती नाराज हो गए और वेटर्स के साथ गाली गलौज करने लगे।


देखते ही देखते बात इतनी बिगड़ गई कि बारातियों से वेटर्स की तीखी बहस होने लगी। बात को बिगड़ता देख लड़की पक्ष बीच बचाव करने पहुंचे। इसी दौरान लड़की पक्ष के लोगों ने खाना परोस रहे वेटर्स की जमकर पिटाई कर दी। वेटर्स जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे लेकिन लड़की पक्ष के लोगों ने उन्हें दौड़ा दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया। जिसमें तीन वेटर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बाद में मामला शांत हुआ और सभी को त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल इलाज के लिए भर्ती कराया गया।