मेडिकल कॉलेजों में अब ‘कैमरों का कड़ा पहरा’: गायब डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई, PG मान्यता रद्द होने का खतरा Bihar Crime : दिल दहला देने वाली घटना ! हॉस्टल में 5 साल के मासूम की गला काटकर हत्या, गुस्साए लोगों ने NH किया जाम Bihar News: कुलपति के घर पर बमबाजी, थाने के सामने अपराधियों का तांडव; हत्या की धमकी से दहशत पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? BIHAR NEWS : सरकारी अफसर या गैंगस्टर? कृषि अधिकारी ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, VIDEO देख दहल जाएगा दिल! Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा? BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह?
01-Mar-2023 08:20 AM
By ALOK KUMAR
BETTIAH: बिहार के बेतिया से खबर है जहां में सेविका सहायिका चयन के दौरान मारपीट हुई। इसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में पुलिस के सामने कुछ लोग मारपीट करते दिख रहे। मामला जिले के योगापट्टी प्रखंड के नवलपुर ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत बलुआ भवानीपुर पंचायत के राजकीय प्राथमिक विद्यालय कौलपुर बीरता का है। जहां मंगलवार शाम पुलिस के सामने ही दो गुटों में जमकर मारपीट हुई है।
मारपीट की घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हैं। जिसे इलाज के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र योगापट्टी में भर्ती कराया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने घायल व्यक्ति की स्थिति गंभीर देखते हुए बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिए हैं। घायल की पहचान योगापट्टी प्रखंड के कौलपुर गांव निवासी सादिक अंसारी के 35 वर्षीय पुत्र मृत्युंजय अंसारी के रूप में की गई है।
सेविका सहायिका चयन के दौरान हुई मारपीट
इधर, घायल के परिजनों ने बताया कि बलुआ भवानीपुर पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 230 में सेविका सहायिका चयन प्रक्रिया को लेकर स्थानीय वार्ड सदस्य अजीम मियां के अध्यक्षता में मंगलवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय कौलपुर बीरता में आम सभा का आयोजन किया गया था। जहां जाती बहुलता सर्वेक्षण में हेराफेरी का आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए दोनों गुट पुलिस के समने ही मारपीट करने लगे। जिसमें एक व्यक्ति के सर में गंभीर चोट आई है। जिसे इलाज के लिए बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।वहीं, इधर नवलपुर ओपी थाना अध्यक्ष रणधीर कुमार भट्ट ने बताया कि थाना क्षेत्र के कौलपुर में सेविका सहायिका चयन के दौरान दो गुटों में मारपीट की घटना हुई है। हालांकि अभी किसी ने लिखित रूप से शिकायत नहीं किया है। लिखित रूप से शिकायत मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।वही संबंध में योगापट्टी सीडीपीओ श्वेता कुमारी ने बताया कि सेविका सहायिका चयन प्रक्रिया अनुमंडल पदाधिकारी के उपस्थिति में करानी थी। हालांकि अनुमंडल पदाधिकारी कुछ कारण वश नहीं पहुंच सके हैं। जिससे चयन प्रक्रिया को निरस्त कर दिया गया है। मारपीट की घटना से मुझे कोई मतलब नहीं है।