मुंगेर में स्वास्थ्य केन्द्र और सामुदायिक भवन बनने वाली जमीन पर प्रशासन ने शव को दफनाने से रोका, ग्रामीणों ने जताया विरोध बेगूसराय में युवक की संदिग्ध मौत: घर से निकला और लौटा लाश बनकर मुंगेर में 3 मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़: हथियार और उपकरण के साथ 3 गिरफ्तार अंतर-जिला चोर गिरोह का भंडाफोड़: चोरी की सामान के साथ दो बदमाश गिरफ्तार कटिहार में बच्चा चोरी के शक में बुजुर्ग महिला की पिटाई, भीड़ से पुलिस ने बचाया मुजफ्फरपुर में बीच सड़क मुखिया पति और ग्रामीण में मारपीट, कमर में पिस्टल के साथ VIDEO वायरल सगाई के बाद फोन पर अकेले बात नहीं करेंगे मंगेतर, इस समाज का अनोखा फैसला Bihar News: बिहार के 85 प्रखंडों में इसी साल शुरू होंगी डिजिटल लाइब्रेरी, 243 विधानसभा क्षेत्रों तक विस्तार का लक्ष्य Bihar News: बिहार के 85 प्रखंडों में इसी साल शुरू होंगी डिजिटल लाइब्रेरी, 243 विधानसभा क्षेत्रों तक विस्तार का लक्ष्य Patna NEET student death: नीट छात्रा मौत मामले में तीसरी बार जहानाबाद पहुंची CBI की टीम, मामा के घर के सदस्यों से कई घंटों तक की पूछताछ
09-Jun-2021 01:52 PM
PATNA : बिहार से मजदूरों को लेकर पंजाब जा रही एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है. इस हादसे में दो मजदूरों की जान चली गई है. जबकि इस घटना में लगभग डेढ़ दर्जन मजदूर जख्मी हो गए हैं. बताया जा रहा है कि एक बस में 74 लोग सवार थे.
दिल्ली-पटियाला हाइवे पर यह हादसा जींद में नरवाना के पास हुआ है. बताया जा रहा है कि बस बिहार के सुपौल जिले से पंजाब के बरनाला जिले जा रही थी. शुरूआती जानकारी के मुताबिक सुपौल जिले के गिदराही और कटईया गांव से इन मजदूरों को धान की रोपाई के लिए बरनाला जिलेके सायना गांव में ले जाया जा रहा था. इस हादसे में दो मजदूरों की जान चली गई है. जबकि डेढ़ दर्जन अन्य मजदूर जख्मी बताये जा रहे हैं. डीएसपी साधु राम ने बताया कि बस में 74 लोग सवार थे.
इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि एक प्राइवेट बस से इन मजदूरों को पंजाब ले जाया जा रहा था. तभी अचानक से दिल्ली-पटियाला हाइवे पर जींद में नरवाना के पास बेलरखा गांव से गुजरने वक्त बस सफेदे के पेड़ से जाकर टकरा गई. अफसरों के मुताबिक घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर अवस्था को देखते हुए जींद और रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है. मृतकों की पहचान गिदराही गांव के रहने वाले सुरेश मंडल (38) और कटईया गांव के निवासी गणेश सिंह (48) के रूप में की गई है.
डीएसपी साधु राम ने बताया कि मृतक सुरेश के भाई दिनेश के बयान पर मामला दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है.