बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
04-Apr-2023 09:32 AM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI: इस वक्त की बड़ी खबर जमुई से आ रही है, जहां सीआरपीएफ जवानों की गाड़ी हादसे की शिकार हो गई है। देर रात सीआरपीएफ जवानों की गाड़ी अनियंत्रित होकर पुल से नीचे नदी में जा गिरी। इस हादसे में चार जवान घायल हुए हैं। सभी घायल जवानों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, सोनो-चकाई मुख्य मार्ग पर सोमवार की देर रात सीआरपीएफ के 215 बटालियन के जवानों की गाड़ी अनियंत्रित होकर खपरिया पुल से नीचे नदी में जा गिरी। इस हादसे में चार जवान घायल हो गए। गाड़ी में मौजूद सहयोगी जवानों सभी घायल जवानों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दो जवानों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पीएमसीएच रेफर दिया गया है।
सभी घायल जवान हमलयपुर स्थित जमुई पुलिस लाइन के हैं। घायल जवानों में सिटी यलमो, अनिश सिंह, संतोष यादव और सुबू राज शामिल हैं। बताया जा रहा है कि एक जवान को छोड़ने के लिए सभी जवान चकाई जा रहे थे। इसी दौरान खपरिया पुल के पास सामने से आ रही एक अज्ञात वाहन के द्वारा चकमा देने पर सीआरपीएफ जवानों से भरी वाहन अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिर गई, जिसमें चार जवान घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ पुलिस बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे और जवानों को PMCH भेजने की व्यवस्था की।