अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन
07-Jul-2022 11:52 AM
By PRASHANT KUMAR
DARBHANGA : इस वक्त की बहुत बड़ी खबर दरभंगा से आ रही है, जहां एक साथ चार बच्चों का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। चारों बच्चों का शव पानी भरे गड्ढे से बरामद किया गया है। चारों बुधवार से ही घर से लापता थे। गुरुवार को चारों का शव बरामद होने से इलाक में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। इधर, घटना के बाद से मृतक बच्चों के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर जगनी टोला की है।
मृतक बच्चों की पहचान सदरे आलम अंसारी के बेटे जावेद अंसारी, नूर आलम अंसारी के बेटे नफीस अंसारी, मुख्तार अंसारी के बेटे मो. ईरशाद अंसारी और राजू सिकलगर के बेटे मोनू सिकलगर के रूप में की गई है। इस घटना के बाद सिंहवाड़ा के रामपुरा पंचायत स्थित मिर्जापुर जगनी टोला के में मातमी सन्नटा पसर गया है। स्थानीय लोग बच्चे की डूबने से मौत की आशंका व्यक्त कर रहे है। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है और छानबीन में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि बीते बुधवार की शाम चारों बच्चे घर से निकले थे। लेकिन देर शाम तक चारों वापस घर नहीं लौटे। जब देर शाम तक बच्चे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने बच्चो की खोज शुरू की। खोजबीन के दौरान गांव के पश्चिम कोच्ही बांध के भींडा पर लापता बच्चों के कपड़ो को बरामद किया गया। आशंका जताई जा रही है कि चारों बच्चे नहाने के लिए पानी भरे गड्ढे में उतरे होंगे और गहराई में जाने से चारों की मौत हो गई होगी। इस घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है और परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।