ब्रेकिंग न्यूज़

Success Story: घर-घर अखबार पहुंचाने से शुरू हुआ सफर, आज करोड़ों का खड़ा किया बिजनेस, जानें पूरी कहानी मोकामा में अनंत सिंह के समर्थकों पर जानलेवा हमला, सूरजभान सिंह के बहनोई खन्ना सिंह पर आरोप CBSE Board Exam 2026: CBSE बोर्ड परीक्षा में पूछे जा रहे हैं IIT-JEE जैसे कठिन सवाल! कोर्ट में दायर हुई याचिका, जाने क्या है मामला? शादी के बाद मैट्रिक की परीक्षा देने सीधे सेंटर पर पहुंच गई दुल्हन, दूल्हे राजा भी थे साथ दानापुर में स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती पर ब्रह्मर्षि परिवार का भव्य आयोजन, भैयारी भोज में जुटे समाज के लोग Bihar Road Accident: पटना-आरा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, पूजा करके लौट रहे दंपत्ति की दर्दनाक मौत BIHAR NEWS: बिहार में महिलाओं को मिलेगा रोजगार: हर वार्ड में बहाल होंगी जीविका समितियां, जानिए नया अपडेट मुजफ्फरपुर में 60 साल के स्कूल मालिक ने 28 वर्षीया शिक्षिका से की शादी, अपहरण का आरोप मुंगेर के हवेली खड़गपुर में 1.60 करोड़ की लागत से बने नये निबंधन कार्यालय का उद्घाटन, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने किया लोकार्पण Aadhar Card Rules: कौन नहीं बनवा सकता आधार कार्ड? जानिए पात्रता, नियम और पूरी प्रक्रिया

बिहार सरकार का बड़ा फैसला, इन तीन दुकानों को खोलने की दी गई इजाजत, सभी DM को आदेश जारी

बिहार सरकार का बड़ा फैसला, इन तीन दुकानों को खोलने की दी गई इजाजत, सभी DM को आदेश जारी

14-May-2021 08:32 PM

PATNA : बिहार में कोरोना की रोकथाम को लेकर सरकार ने 25 मई तक लॉकडाउन का एलान किया है. कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए नीतीश सरकार ने ये बड़ा कदम उठाया है लेकिन इसबार लोगों को थोड़ी सी राहत भी दी गई है. अब राज्य सरकार ने एक और बड़ा बदलाव किया है. इसे लेकर सभी जिलों के एसपी और डीएम को पत्र लिखा गया है.


बिहार सरकार की ओर से चिकन, मटन, मछली और अंडे की दुकानों को खोलने का आदेश दिया गया है. राज्य में अब कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए इन सामानों की बिक्री की जा सकती है. मतस्य विभाग की ओर से जारी नया नोटिफिकेशन के मुताबिक राज्य में मटन, चिकन, मछली और अंडा की खरीद-बिक्री पर किसी भी तरह की प्रतिबंध नहीं रहेगी. 


मतस्य विभाग ने कहा है कि मछली, मुर्गी, मांस और अंडा की बिक्री निर्धारित समय सीमा के अनुकूल खुलेगी और इनके आवागमन तथा मत्स्य शिकारमाही की छूट रहेगी. इस संबंध में बिहार सरकार ने सभी जिलों के डीएम और एसपी को निर्देश दिया है कि मछली, मुर्गी, मांस और अंडे के वाहनों का आवागमन भी बाधित ना हो, यह सुनिश्चित करें.


सरकार ने कहा है कि निर्धारित समय के अनुसार इन सारी चीजों की बिक्री पर कोई रोक नहीं है. नीचे स्तर तक के अधिकारियों को इस संबंध में दिशानिर्देश शीघ्र जारी करें. पशु और मत्स्य संसाधन विभाग ने इस संबंध में सभी जिलों को शुक्रवार को पत्र जारी किया है. पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री मुकेश सहनी ने कहा है कि मछली, मुर्गी, मांस और अंडे आदि व्यवसाय से जुड़े लोगों को कोई दिक्कत ना हो यह देखते हुए जिलों को निर्देश जारी किया गया है. ताकि इन लोगों का रोजगार प्रभावित ना हो. 


पशु और मत्स्य संसाधन विभाग विभाग ने यह भी साफ किया है कि राज्य भर में पशु चिकित्सालय, औषधालय क्लीनिक, कृत्रिम गर्भाधान केंद्र आदि खुले रहेंगे.