Bihar Road News : पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे पर ब्रेक! बिहार की 3 सड़क परियोजनाएं अटकी, चेक करें आपके गांव का रूट Bihar Police : DSP और 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट, जानें क्या है मामला Bihar News : बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर बहाली के नियम बदलेंगे, जान लीजिए क्या होगा एग्जाम पैटर्न और पात्रता से जुड़ी शर्तें बिहार में बारिश और आंधी का अलर्ट: 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, वज्रपात की चेतावनी बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, पटना सहित 32 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना मुजफ्फरपुर से चोरी हुआ महाराष्ट्र नंबर कंटेनर झारखंड से बरामद, अंतरराज्यीय शराब तस्करी गिरोह का हाथ, एक गिरफ्तार मुंगेर में लगातार तीसरे दिन भीषण चोरी, दीवार काटकर छड़-सीमेंट दुकान से लाखों की संपत्ति गायब हैदराबादी बकेट बिरयानी का स्वाद अब पटना में, रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन टीएमसी सरकार भ्रष्टाचार और अराजकता की प्रतीक, परिवर्तन यात्रा से बंगाल में आएगा बदलाव: सम्राट चौधरी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रोहित सिंह ने महिलाओं के बीच बांटी साड़ियां, कहा- नारी शक्ति को मजबूत करना सबकी जिम्मेदारी
31-Jul-2024 07:10 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार मे किसी भी जिले में आने -जाने में लोगों को अधिक समस्या नहीं होगी। इसको लेकर बिहार सरकार और परिवहन विभाग ने बड़ी पहल की है। अब राज्य के अंदर सुदूर इलाकों को भी बेहतर संपर्कता देने और उन्हें शहरों, जिला मुख्यालयों के साथ-साथ निकटवर्ती स्थानों से जोड़ने की योजना पर काम शुरू हो गया है। राज्य में जरूरत के ऐसे सभी परिवहन मार्गों की पहचान होगी, जहां बसों का परिचालन किया जा सकता है। परिवहन विभाग ने इस संबंध में विस्तृत कार्ययोजना तैयार की है।
दरअसल, बिहार में बसों की खरीद की योजना को मंजूरी दे दी गई है। इसके तहत सभी शहरों, जिला मुख्यालयों के साथ-साथ कस्बों को बस परिवहन से जोड़ने की योजना है। ताकि, लोग सहजता से और अपनी जरूरतों के अनुसार कहीं भी आ-जा सकें। साथ ही अधिक से अधिक क्षेत्रों को परिवहन रूट चार्ट में शामिल करने की भी योजना है।
मालूम हो की राज्य के अंदर इस समय कई रूट ऐसे हैं, जहां मांग के अनुरूप यात्री वाहनों का परिचालन नहीं हो रहा है। जहां हो रहा है, वहां निजी वाहन ही केवल चल रहे हैं। ऐसे में वे मनमानी भी करते हैं, जिससे आम लोग परेशान रहते हैं। सरकार पहले से गांवों और प्रखंडों में परिवहन योजना को मजबूत करने की योजना काम कर रही है। इसके तहत गांवों को पंचायतों, कसबों और जिला मुख्यालयों से जोड़ने के लिए बसें चलायी जा रही हैं।
आपको बताते चलें कि राज्य में 120 मार्गों पर नई बसें चलाने की योजना पर अमल शुरू हो गया है। 376 बसों का परिचालन किया जाना है। पथ परिवहन निगम ने बसों के परिचालन को लेकर विस्तृत कार्ययोजना बनाई है। ये सारे मार्ग राज्य के अंदर के हैं और कई जिलों को जोड़ते हैं।