ब्रेकिंग न्यूज़

शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब

बिहार: अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटा सेब लदा ट्रक, लोगों में लूटने की मची होड़

07-Aug-2023 07:36 PM

By MANOJ KUMAR

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में सोमवार को उस वक्त लोगों में सेब लूटने के होड़ मच गई जब एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में जा पलटा। इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। इसी बीच लोगों की नजर ट्रक में लदे सेब के कार्टन पर पड़ी, फिर क्या था ट्रक ड्राइवर को बचाने के बजाए लोग सेव की पेटियां लेकर भागने लगे।


दरअसल, सकरा थाना क्षेत्र के रूपनपट्टी चौक के पास रविवार की देर रात एक ट्रक पलट गई। ट्रक उत्तरप्रदेश के सहारनपुर से बिहार के बरौनी जा रही थी। ट्रक पर 480 कार्टून सेब लदा हुआ था। ट्रक पलटने के कारण चालक और उपचालक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों को सकरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। रात में तो पता नहीं चला कि ट्रक में क्या लोड था लेकिन जैसे ही सुबह लोगों की नजर ट्रक पर लोट सेब की पेटियों पर पड़ी, उनमें लूटने की होड़ मच गई।


देखते ही देखते लोगों ने 100 से अधिक सेब के कार्टन लूटकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सेब लूट रहे लोगों को खदेड़ दिया और ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। पूरे मामले पर सकरा थाना अध्यक्ष राजू कुमार पाल ने बताया कि ट्रक गड्ढा में पलट गई थी, उसपर सेब लदा हुआ था। चालक और उपचालक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। आवेदन मिलने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।