मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
02-Feb-2023 02:16 PM
By First Bihar
SHIVHAR : बिहार में सड़क हादसे में मौत का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच अब एक ताजा मामला बिहार के शिवहर से निकल कर सामने आया है। जहां सड़क हादसे में बाइक सवार 2 लोगों की मौत हो गई है। यह दोनों बाइक सवार फुआ-भतीजे को कार ने टक्कर मार दी।
मिली जानकारी के अनुसार, शिवहर में एक निजी अस्पताल में इलाजरत बीमार मां को देखकर वापस घर लौट रहे दो लोगों की तेज गति से आ रहे कार ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी है। जिसमें घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई है। यह घटना शिवहर जिले के पीपराही थाना क्षेत्र के महनद पुल के पास हुई। टक्कर के बाद बाइक और कार दोनों के परखच्चे उड़ गए। सभी कार सवार गाड़ी छोड़कर फरार हो गए।
इस घटना में मृतक शिवहर जिले के नगर थाने के सुन्दरपुर खरौना गांव के रहने वाले हेमराज पंडीत और तरियानी थाना क्षेत्र के रूपहारा गांव की रहने वाली सांझा देवी के रूप में की गई है। जो अपने बीमार भाभी को देखने के बाद वह अपने भतीजा के साथ लौट रही थी। तभी महनद पुल के समीप कार से जोरदार टक्कर हो गई। वही, अस्पताल में बीमार मां बेटे तथा ननद की मौत की खबर सुनकर बदहवास हो गई है। दोनों गांव में मृतक के परिजन कोहराम मचा हुआ है।
इधर, इस घटना को लेकर यह बताया जा रहा है कि, 22 वर्षीय हेमराज पंडित की विगत वर्ष ही शादी हुई थी। वह शिवहर के एक मोबाइल दुकान में नौकरी करता था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस दुर्घटनाग्रस्त कार से दूध पिलाई बोतल बरामद किया है। संदेह जताया जा रहा है कि कार में महिला सहित दूध पीने वाला बच्चा भी रहा होगा। लेकिन, दुर्घटना के बाद कार में सवार लोग कार को छोड़कर सीतामढी की ओर चले गए। दुर्घटनाग्रस्त कार एवं बाइक की स्थिति को देखकर आशंका है कि कार पर सवार लोग भी जख्मी हुए होंगे। थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि कार मालिक तथा चालक की पहचान की जा रही है।